Home

गन्ना उत्पादन बढ़ाने को सभी करें प्रयास : डीएम राय

बेतिया:जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में क्षेत्रीय विकास परिषद की बैठक उनके कार्यालय कक्ष में हुई। बैठक में बगहा, रामनगर, नरकटियागंज और लौरिया परिषदों के प्रतिनिधि शामिल हुए। वर्ष 2025-26 के बजट प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा हुई। समीक्षा के बाद परिषद ने सर्वसम्मति से बजट प्रस्ताव को पारित किया।

बैठक में कार्य योजना, गन्ना की वैज्ञानिक खेती और आधारभूत संरचना से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने चीनी मिलों को निर्देश दिया कि बकाया ईख मूल्य और परिषदों के बकाया कमीशन का भुगतान जल्द करें। पेराई सत्र 2025-26 के लिए चल रहे ईख सर्वेक्षण की समीक्षा भी की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि गन्ना किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाए। किसानों को रोगरोधी और जल जमाव में उपयुक्त गन्ना प्रभेदों की जानकारी दी जाए। उनके बीजों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को कम उर्वरक में अधिक उत्पादन के लिए लाभकारी उर्वरकों की जानकारी दी जाए।

जिलाधिकारी ने परिषद सदस्यों से कहा कि गन्ना उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। किसानों को बेहतर प्रभेदों की खेती के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का प्रचार-प्रसार गांव-गांव तक किया जाए।

बैठक में विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, ईख पदाधिकारी बेतिया सह सचिव रेमन्त झा, ईख पदाधिकारी रामनगर सह सचिव श्रीराम सिंह, बगहा, नरकटियागंज, लौरिया और हरिनगर की चीनी मिलों के प्रतिनिधि, किसान प्रतिनिधि और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago