मोदी सरकार ने दूसरी पारी में देशहित में लिए गए कई फैसले
एनडीए धर्म का पालन कर होंगे बिहार का चुनाव
बनियापुर (सारण) देश की जनता ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्वास कर, देश के चौतरफा विकास का भागिदार बन रही है। उक्त बाते बनियापुर में महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कही।उन्होंने कहा देश में वैश्विक महामारी कोरोना में समय पर लॉकडाउन का फैसला लेकर देश को अन्य देशों के अपेक्षा होने वाले मौत से बचाया है।वही नाकाम रही विपक्ष तरह तरह के ढोंग रचने की नाकाम कोशिश करने में लगी है। नरेंद्र भाई मोदी देश के प्रधानमंत्री के रूप में देश को विश्व स्तर पर मजबूत करते हुए देश का सर्वांगीण विकास किया है।वही प्रवासियों के हित में कार्य किए जा रहे है।उन्होंने सबका साथ सबका विश्वास हासिल कर देश को श्रेष्ट ऊचाइयों पर ले जाने का काम किया ।वर्षो से कई लम्बित मुद्दों पर फैसला लेने की हिम्मत किसी ने नहि दिखाई।
उन्होंने ने कहा कि सरकार के द्वारा अभी जो कोरोना महामारी से देश को बचाने का तरिका अपनाई गई है नयाब है।यही कारण है कि देश के जनसंख्या के अनुपात में यहां के मरीजों की संख्या अन्य देशों से काफी कम है। यह श्रेय देश के प्रधानमंत्री को जात है। उन्होंने ने कहा विपक्ष के लोग जो आज ताली थाली बजा रहे है वे लोग अपने नाकामी पर छाती पीट रहे है। उन्होंने जब-जब मौका मिला है तब तक लूट खसोट का काम किए है। कहा कि मोदी सरकार में देश हित में बड़े बड़े फैसले लिए गए जो वर्षों से लंबित थे। आज चीन और पाकिस्तान को मुहतोड़ जबाब दिया जा रहा है। उन्होंने के कहा कि वर्चुअल रैली में लोग हजारों की संख्या में गृह मंत्री के रैली में सरीक हो कर सरकार को समर्थन दिया है। इस बार का बिहार चुनाव भी एडीए की सरकार विकास के नाम पर लड़ने जा रही है। जहां भाजपा नेता शशिभूषण सिंह, बृजमोहन सिंह, भगवान जी शर्मा, मंडल अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, संजीव मिश्रा मुखिया नागेन्द्र प्रसाद सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment