Home

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र खुला, हर दिन देख सकेंगे वोटिंग प्रक्रिया

सिवान:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश ने शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने खुद ईवीएम का बटन दबाकर डमी वोट डाला और वीवी पैट की पर्ची से मिलान कर केंद्र की शुरुआत की। जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी बैलेट यूनिट का बटन दबाकर डमी वोट डाले।

डॉ. आदित्य प्रकाश ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर ईवीएम जागरूकता अभियान चला रहा है। इसका उद्देश्य मतदाताओं को ईवीएम और वीवी पैट के प्रयोग की जानकारी देना है। इससे पारदर्शिता और विश्वास बढ़ेगा।

प्रदर्शन केंद्र हर कार्य दिवस को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेगा। यहां मतदाताओं को ईवीएम के प्रयोग की भौतिक और डिजिटल जानकारी दी जाएगी। केंद्र पर गाइडलाइंस का पालन होगा। वोटर ट्रेनिंग और अवेयरनेस के लिए अलग मशीनों का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए बीयू, सीयू और वीवी पैट की पर्याप्त संख्या को चिन्हित कर आयोग के ईएमएस-0.2 पोर्टल पर मार्क किया गया है। इनकी सूची राजनीतिक दलों को भी दी गई है।

इन मशीनों पर डमी बैलेट पेपर, चुनाव चिन्ह और ट्रेनिंग स्टिकर लगाए गए हैं। इनका उपयोग केवल प्रदर्शन, जागरूकता और प्रशिक्षण के लिए होगा। केंद्र पर तैनात कर्मियों को ईवीएम की हैंडलिंग, संचालन और मूवमेंट से जुड़ी सावधानियों की जानकारी दी गई है।

मॉक वोटिंग के दौरान आगंतुकों के हस्ताक्षर पंजी में दर्ज किए जाएंगे। हर दिन डाले गए कुल मतों की गिनती, फोटो आदि की रिपोर्ट संबंधित नोडल अधिकारी के माध्यम से आयोग को भेजी जाएगी। वीवी पैट की पर्चियों को विनष्ट किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने मतदाताओं से अपील की कि वे केंद्र पर आकर ईवीएम की प्रक्रिया को समझें और जानकारी बढ़ाएं। इस मौके पर अपर समाहर्ता सिवान, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, ईवीएम नोडल पदाधिकारी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago