Home

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम से विद्यार्थियों का बढ़ेगा मनोबल : कुलपति

मोतिहारी(बिहार)महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के राजकुमार शुक्ल सभागार में शुक्रवार को परीक्षा पे चर्चा ऑनलाइन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की।वहीं विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रो.आनंद प्रकाश का विशेष सान्निध्य प्राप्त हुआ ।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने एक शिक्षक के समान विद्यार्थियों की समस्याओं का निराकरण किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि एग्‍जाम्‍स में त्यौहार नहीं मना पाते तो एग्‍जाम को ही त्यौहार बना दें। कोरोना महामारी के बाद तालकटोरा स्टेडियम में हो रहे इस आयोजन में देशभर से शामिल हुए विद्यार्थियों की उपस्थिति पर प्रधानमंत्री ने हर्ष व्यक्त किया ।
विश्वविद्यालय परिसर में लाइव प्रसारण के उपरांत विशेष रूप से उपस्थित कुलपति प्रो. आनंद प्रकाश ने इस कार्यक्रम के उपादेयता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने वाला है। इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। कोरोना काल के उपरांत उपजे नकारात्मक माहौल से उबरने में विद्यार्थियों के लिए यह कार्यक्रम सहायक सिद्ध होगा। प्रधानमंत्री की इस पहल की सराहना करते हुए प्रो. प्रकाश ने कहा कि मोदी की दूरदर्शिता विद्यार्थियों के लिए हितकारी सिद्ध होगी।

राजकुमार शुक्ल सभागार में लाइव प्रसारण के दौरान विश्वविद्यालय के ओएसडी प्रशासन प्रो.राजीव कुमार, प्रो.आत्रतण पाल, प्रो विकास पारीक, प्रो.पवनेश कुमार, प्रो.बृजेश पांडेय, प्रो.रंजीत चौधरी, ई. कौशलेश कुमार सिंह समेत सभी संकायों के अध्यक्ष एवं शिक्षकगण मौजूद रहे ।
कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विश्वविद्यालय के आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से किया गया जिसमे विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों की निरन्तर सक्रिय सहभागिता रही ।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago