Home

कोविड प्रोटोकॉल के साथ स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं का हुई जांच

• प्रसव पूर्व जांच के साथ कोविड टीकाकरण भी किया गया
• टीकाकरण के प्रति गर्भवती महिलाओं को दी गयी जानकारी
• उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की हुई पहचान

छपरा(बिहार)जिले में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बीच सदर अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गयी। जांच शिविर में गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान होने वाले खतरों की पहचान कर उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई गईं। इसके साथ महिलाओं को परिवार नियोजन के बारे में जागरूक किया गया। दो बच्चों में तीन साल का अंतर रखने के लिए उचित सलाह भी दी गई। इस जांच में हीमोग्लोबिन की जांच, खून की जांच, शुगर के स्तर की जांच, ब्लड प्रेशर, वजन और अन्य सामान्य जांच की जाती है। गर्भवती महिलाएं, खासकर आर्थिक तौर पर कमजोर तबकों की महिलाएं आम तौर पर कुपोषित होती हैं। उन्हें गर्भधारण के दौरान महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी नहीं मिलते। इसका नतीजा अक्सर यह होता है कि बच्चे किसी न किसी विकार के साथ पैदा होते हैं। साथ ही कुपोषण से पीड़ित होते हैं।

गर्भावस्था में प्रसव पूर्व जांच जरूरी:
सिविल सर्जन डॉ. सागर दुलाल सिन्हा ने कहा कि यदि गर्भवती महिलाओं की समय-समय पर निगरानी की जाए तो नवजात शिशुओं में आने वाले कई विकारों को दूर किया जा सकता है। गरीबी और जागरूकता नहीं होने से कमजोर तबकों की ज्यादातर महिलाएं समय पर चिकित्सकीय सलाह और देखरेख का लाभ नहीं उठाती। वह किसी भी सरकारी अस्पताल या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर यह जांच करवा सकती हैं। नियमित फॉलो-अप लेने पर, यह कदम निश्चित तौर पर विकारों के साथ जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या में कमी ला सकता है। निःसंदेह, चिकित्सकीय जांच के बाद उचित स्वास्थ्य निगरानी होनी चाहिए। इसके अलावा, आहार और पोषक पूरक तत्वों की जरूरत के मुताबिक उपलब्धता भी सुनिश्चित करनी होगी।

कैंप के दौरान टीकाकरण के प्रति भी किया गया जागरूक:
विशेष जांच शिविर में आने वाली प्रत्येक गर्भवती महिलाओं को कोविड टीकाकरण के बारे में जानकारी दी गयी। यह जानकारी दी गयी कि अब गर्भवती महिलाओं को भी टीका लगाया जा रहा है। अगर किसी कारण से वैक्सीन नहीं ली है तो किसी भी केंद्र पर जाकर अपना टीकाकरण करा सकते हैं। कोविड का टीका गर्भवती महिलाओं के लिए भी सुरक्षित और प्रभावी है। यह जानकारी दी गयी कि अगर टीका लेने के बाद किसी तरह की समस्या होती है तो चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। वैक्सीन लेने के बाद हल्का दर्द और बुखार हो सकता है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है।

गर्भावस्था में ये पांच टेस्ट कराना जरूरी:
• ब्लड टेस्ट
• यूरिन टेस्ट
• ब्लड प्रेशर
• हीमोग्लोबीन
• अल्ट्रासाउंड

उच्च जोख़िम गर्भधारण के कारण:

• गर्भावस्था में 7 ग्राम से खून का कम होना
• गर्भावस्था में मधुमेह का होना
• एचआईवी पॉजिटिव होना
• अत्यधिक वजन का कम या अधिक होना
• पूर्व में सीजेरियन प्रसव का होना
• उच्च रक्तचाप की शिकायत होना

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago