भगवानपुर हाट(सीवान)बिहार राज्य संविदाकर्मी महासंघ के आह्वान पर सभी संविदाकर्मियों ने शनिवार को स्थायी सेवा एवं वेतनमान लागू करने को लेकर काला पट्टी लगा प्रखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
कार्यपालक सहायक संघ के प्रखंड अध्यक्ष विशाल चौरसिया ने बताया कि बिहार राज्य संविदाकर्मी महासंघ के आह्वान पर सभी संविदाकर्मी अपनी मांगों के समर्थन में 17 जनवरी से 31 जनवरी तक काला पट्टी लगाकर काम कर रहे हैं। लेकिन अभी तक तेरह दिन बीत जाने के बावजूद सरकार द्वारा कोई कदम नहीं उठाए जाने से उनलोगों ने शनिवार को अपनी मांगों के समर्थन प्रदर्शन किया।
उन्होंने बताया कि बिहार सरकार द्वारा प्रदेश में सभी विभागों में वर्षों से कार्यरत संविदा, आउटसोर्सिंग एवं अवर्गीकृत कर्मी को वेतनमान देने एवं स्थायी करने का आश्वासन देती रही है। लेकिन वर्षों से संविदा पर बहाल कर्मी ठगी के शिकार होते रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज बिहार सरकार का सभी विभाग संविदाकर्मियों की बदौलत हीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार अगर उनकी मांगें नहीं मानती है तो बिहार राज्य संविदा कर्मी महासंघ के अगले निर्देशक के आलोक में आंदोलन का विस्तार किया जाएगा। मौके पर सुभाष मांझी, पप्पू कुमार भारती, दिलरंजन कुमार, जाफर अली, मुकेश पंडित, अमित कुमार सिंह, अभय कुमार, रजनीश कुमार, अमित कुमार, राजेश कुमार, राजू कुमार, श्रीभगवान कुमार थे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment