Categories: Home

पंचायत राज विभाग में कार्यरत कार्यपालक सहायकों की फीकी पड़ेगी दिवाली, नहीं मिला मानदेय

छपरा(सारण)जिला पंचायत कार्यालय के अंतर्गत सभी प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर कार्यपालक सहायकों का मानदेय भुगतान नहीं होने के कारण इसबार की दीपावली फिकी पड़ेगी। मानदेय भुगतान के लिए कार्यपालक सहायकों ने कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। फिर भी उन्हें बकाया मानदेय एरियर का भुगतान नहीं किया गया। कार्यालय सूत्रों की माने तो विधानसभा चुनाव में व्यस्तता के कारण मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि दिवाली से पहले मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा। परंतु अभी तक बकाये मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे कार्यपालक सहायकों में आक्रोश व्याप्त है। एक कार्यपालक सहायक नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि अप्रैल 2020 से अभी तक का मानदेय बकाया है और वर्ष 2019 से अभी तक का एरियर भुगतान नहीं किया गया है। जिससे आर्थिक तंगी से जुझना पर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रखंड कार्यालय जाने-आने के लिए भी पैसे नहीं हैं। घर-परिवार के स्वजनो द्वारा भी रूपये को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा है। बच्चों के ट्यूशन फी, राशन दुकान एवं दवा दुकान पर हजारों रूपये बाकी है। अब दुकानदार भी जरूरत का समान बकाया देने से रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि पंचायत व प्रखंड कार्यालय के कर्मियों व पदाधिकारियों द्वारा कार्य का निबटारा करने के लिए दबाव बनाते हैं और जब बकाये मानदेय और एरियर भुगतान के लिए कहा जाता है तो चुपी साध लेते हैं। अगर बकाया मानदेय और एरियर की राशि भुगतान नहीं किया गया है तथा कार्यपालक सहायक के साथ कोई अप्रिय घटना होती हैं तो उसका जिम्मेदार पंचायत राज विभाग के पदाधिकारी व कर्मी होंगे। इसको लेकर कार्यपालक सहायक संघ के जिलाध्यक्ष निलेश कुमार ने कहा है कि जिले के कार्यपालक सहायकों को स्थाई कर्मियों द्वारा द्वेषपूर्ण निगाह से देखा जाता है। कार्यालय के स्थाई कर्मी कार्यपालक सहायक का बकाया मानदेय एवं एरियर भुगतान करने में अनावश्यक विलंब करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तरीय कार्यपालक सहायक का मानदेय भुगतान के लिए करीब 2 माह पहले ही आवंटन विभाग ने पंचायत कार्यालय को भेजा है। फिर भी अभी तक कार्यपालक सहायकों का मानदेय भुगतान नहीं किया जाना भेदभाव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अगर मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो बाध्य होकर आंदोलनात्मक रूख अख्तियार किया जाएगा। जिसकी पूर्ण जवाबदेही पंचायत राज विभाग के कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों की होगी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago