महाराजगंज(सीवान)नगर पंचायत महाराजगंज को तत्काल विवादों पर विराम देते हुए विभाग ने वहां के पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह का तबादला कर दिया गया है। अरविंद कुमार सिंह का तबादला गया जिला के नव सृजित नगर परिषद बोधगया के कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर कर दिया है। अरविंद कुमार सिंह की जगह पर छपरा नगर निगम के उप आयुक्त श्री हरिश्चंद्र को महाराजगंज नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। नगर विकास एवं आवास विभाग श्री हरिश्चंद्र को महाराजगंज नगर पंचायत के साफ सफाई एवं विकास से संबंधित कार्यों का जिम्मा सौंपा है।
इस तबादला के संबंध में 17 फरवरी को नगर एवं आवास विभाग के अपर सचिव राम सेवक प्रसाद के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी किया गया है। गौरतलब है कि 28 अगस्त 2020 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा पूरे राज्य में वीडियो कांफ्रसिंग के माध्यम से नल जल योजना का शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यकम चल रहा था उसी दरम्यान महराजगंज नगर पंचायत कार्यालय में विद्युत आपूर्ति ठप हो जाने और व्यकल्पित व्यवस्था नहीं रहने पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह और मुख्य पार्षद मंजू देवी के वाद/ विवाद होने लगा। वाद/विवाद आगे चल कर मारपीट में तब्दील हो गई। तब से नगर पंचायत के कार्यपालक और मुख्य पार्षद के झगड़े के वजह से महाराजगंज नगर पंचायत का विकास कार्य बाधित है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment