Home

विशेषज्ञ देंगे पंचायत प्रतिनिधियों को आपदा से बचाव के ट्रेनिंग

मंत्री सम्राट चौधरी

पटना(बिहार)सूबे में आपदा से बचाव का गुर सीखेंगे मुखिया, एक्सपर्ट पंचायत जनप्रतिनिधियों को देंगे ट्रेनिंग।राज्य के मुखिया सहित सभी पंचायती राज के प्रतिनिधि आपदा से बचाव का प्रशिक्षण लेंगे। भूकंप, अगलगी, बाढ़-सुखाड़ सहित कृत्रिम व प्राकृतिक आपदा के दौरान क्या सतर्कता बरती जाए, इसका प्रशिक्षण जनप्रतिनिधियों को दिया जाएगा। जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षित कर आम लोगों को सतर्क करने की योजना है। जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षित करने का रोडमैप बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने तैयार कर लिया है। उन्हें विशेषज्ञों से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।जानकारी के अनुसार बीते दिनों प्राधिकरण ने पंचायती राज विभाग के साथ बैठक की थी। चूंकि विभाग की ओर से जल्द पंचायती राज प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाना है। इसलिए प्राधिकरण ने तय किया कि प्रतिनिधियों को उसी प्रशिक्षण में आपदा से बचाव की भी जानकारी दी जाए। पंचायती राज विभाग इस पर सहमत हो गया है। नवनियुक्त पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण में आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण की सहमति बनी है। 

इसके आधार पर पंचायत संसाधन केंद्र के पदाधिकारियों का प्रशिक्षण का कार्य शुरू कर दिया गया है ताकि वे जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षित कर सकें। प्राधिकरण ने नदियों के किनारे वाले पंचायतों के साथ-साथ जलाशयों व तालाबों को भी शामिल किया है। इन जिलों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित तैराकी सिखायी जाएगी ताकि पानी में डूबने की घटनाओं में कमी आ सके। इससे पहले प्राधिकरण शहरी निकायों के प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को प्रशिक्षित कर चुका है। 12 नगर निगमों की आपदा प्रबंधन योजना तैयार की जा रही है। छह एजेंसी का चयन किया गया है, जो दो-दो नगर निगमों को आपदा से बचाने की योजना बनाएगा। 

प्रशिक्षण में यह भी होगा
प्राधिकरण सभी चीनी मिलों में भूकंप से बचाव के लिए मॉकड्रिल का आयोजन करेगा। इसके अलावा विधि विभाग कार्यालय कक्ष, न्यायालय, वकालत खाना व मठ-मंदिर में भी भूकंप सुरक्षा हेतु मॉकड्रिल किया जाएगा। वहीं प्राधिकरण अब तक 1602 बिहार प्रशासनिक सेवा, बिहार पुलिस सेवा, ग्रामीण विकास सेवा व राजस्व सेवा के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। 

पटना के सरकारी अस्पतालों को अग्नि से बचाने का काम पूरा हो चुका है। सात हजार छात्रों को सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के तहत प्रशिक्षित किया गया है। भूकंपरोधी निर्माण के लिए 2676 अभियंताओं और 18 हजार 905 राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षित किया गया है। 600 भवनों को आरवीएस तकनीक पर रेट्रोफिटिंग यानी भूकंपरोधी बनाया जा चुका है। 
प्रशिक्षण का उदेश्य
आपदाओं से होने वाली मौतों को 75 फीसदी तक कम करना है।
परिवहन दुर्घटनाओं को पर्याप्त रूप से कम करना है।
आपदा प्रभावितों की संख्या में 50 फीसदी कमी लाना है।आपदाओं से होने वाली आर्थिक क्षति को कम करना है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 months ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago