Home

आंखों के ऑपरेशन की होगी मुफ़्त इलाज,नहीं जाना होगा जिले से बाहर

छपरा मोतियाबिंद व अन्य आंख की बीमारियों से ग्रसित रोगियों को अब छपरा से बाहर जाने की कोई  आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आंखों के बीमारियों का इलाज और ऑपरेशन की सेवा सदर अस्पताल में शुरू होने जा जा रहा है। इसकी योजना तैयार हो गयी है। इसको लेकर अस्पताल प्रशासन  ने खर्च का ब्योरा राज्य सरकार को भेज दिया है।  
डॉक्टरों व  टेक्निशियन की होगी पोस्टिंग
सदर अस्पताल में डॉक्टरों व टेक्निशियन की जरूरत भी जल्द पूरी कर ली जाएगी। इस पर लगभग 20  लाख रुपये खर्च किये जाएंगे। जिला स्वास्थ्य समिति को इससे अवगत कराया गया है। कुछ  मशीन पहले से उपलब्ध है अन्य जरूरी उपकरणों की सूची राज्य सरकार को भेजी गई है। 
आंख के ऑपरेशन के लिए अब बाहर जाने की जरूरत नहीं:
अस्पताल में ऑपरेशन की व्यवस्था नहीं होने के कारण आंख के रोगी ऑपरेशन के लिए छपरा से बाहर जाते है, लेकिन अब जल्द ही ऑपरेशन की  सेवा सदर अस्पताल में ही शुरू होगी। इसको लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है। 
प्रति दिन 600 से 700 मरीज आते हैं
सदर अस्पताल में प्रतिदिन पूरे जिले से 600 से 700 के बीच मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। जिनमें आंख से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या भी अधिक होती है। अस्पताल में ऑपरेशन की सेवा नहीं मिलने के कारण या तो वे छपरा के आसपास वाले जिले में इलाज के लिए जाते हैं या किसी दूसरे राज्य की सेवा लेते हैं। आंख के रोगी नि:शुल्क ऑपरेशन की सेवा देने वाले समाजसेवी संस्थानों के इंतजार में रहते हैं और कहीं कैंप लगते ही अपना इलाज कराते हैं।
अस्पताल प्रशासन ने किया  स्थल का चयन
सदर अस्पताल में आंखों की ऑपेरशन के लिए ओटी के स्थल का चयन कर लिया गया है। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के दूसरी मंजिल पर ऑपेरशन थिएटर का निर्माण कराया जा रहा है। जहां पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इसमे डॉक्टर चैंबर व ओटी का निर्माण कराया जा रहा है।
मरीजों को होगी सहूलियत आंखों की समस्या के तहत सदर अस्पताल में रोजाना करीब 200 से 250 मरीज पहुंचते हैं। वहीं नेत्र विशेषज्ञों की कमी होने की वजह से सभी मरीजों को समय से इलाज नहीं मिल पाता है। हालांकि एडवांस मशीनों के चलते विशेषज्ञों को इलाज में कम समय लगेगा। साथ ही ज्यादा से ज्यादा मरीजों को इलाज मिल सकेगा। जिला सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा ने बताया आंखों के बीमारियों का इलाज और ऑपरेशन की सेवा सदर अस्पताल में शुरू होने जा जा रहा है।इसकी योजना तैयार हो गयी है। इसको लेकर अस्पताल प्रशासन  ने खर्च का ब्योरा राज्य सरकार को भेज दिया है।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

7 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago