Home

पूर्णिया के अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का किया जाएगा आकलन: डीपीएम

स्वास्थ्य संस्थानों में संक्रमण नियंत्रण बेहद जरूरी: स्वास्थ्य विशेषज्ञ

पूर्णिया(बिहार)यूनिसेफ की अंतर्राष्ट्रीय टीम पूर्णिया के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का भ्रमण करने के लिए दौरे पर आई हुई है। पांच सदस्यीय टीम में अंतर्राष्ट्रीय संक्रमण नियंत्रण कार्यक्रम (सीडीसी) के निदेशक डॉ. वंदेरेन्डे डेनियल और सीडीसी डॉ.सिरोमनी वालन के अलावा यूनिसेफ दिल्ली के स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. सैयद हुब्बे अली, बिहार यूनिसेफ के कार्यक्रम प्रबंधक शिवेन्द्र नाथ पाण्डेया और स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ.एसएस रेड्डी मुख्य रूप से शामिल हैं। इस टीम के लोगों के द्वारा जिला मुख्यालय के पूर्णिया कोर्ट स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर संक्रमण नियंत्रण कार्यक्रम (सीडीसी) से संबंधित स्थानीय प्रभारी चिकित्सा डॉ.प्रतिभा कुमारी से जानकारी ली गई। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से डीपीएम सोरेंद्र कुमार दास, डीसीएम संजय कुमार दिनकर, शहरी स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधक दिलनवाज अहमद, यूनिसेफ के क्षेत्रीय सलाहकार शिवशेखर आनंद, आरसीएच के जिला समन्वयक राजकुमार, सिफार के धर्मेंद्र रस्तोगी,पीएसआई के अयाज अशरफी सहित स्थानीय यूपीएचसी के सभी एएनएम और कर्मी उपस्थित थे।

अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का किया जाएगा आकलन: डीपीएम
जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से डीपीएम सोरेंद्र कुमार दास ने बताया कि यूनिसेफ के द्वारा आकांक्षी जिला पूर्णिया में स्वास्थ्य से संबंधित सभी तरह के कार्यक्रमों में सहयोग किया जाता है।जिसको लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर की टीम जिले के अनुमंडलीय अस्पताल बनमनखी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसबा का दौरा करेगी। जहां विभागीय स्तर पर मरीजों को दी जने वाली चिकित्सीय उपचार से संबंधित सभी प्रकार की सुविधाओं का जायजा लेने के लिए संबंधित अस्पताल का दौरा करने वाली है।
विभिन्न अस्पतालों में कायाकल्प कार्यक्रम से संबंधित दी जाने वाली आवश्यक सुविधाओं का आकलन कर आवश्यक दिशा – निर्देश दिया जाएगा।

स्वास्थ्य संस्थानों में संक्रमण नियंत्रण बेहद जरूरी: स्वास्थ्य विशेषज्ञ
यूनिसेफ बिहार के स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ.एसएस रेड्डी

ने कहा कि संक्रमण नियंत्रण कार्यक्रम (सीडीसी) इंडिया संक्रामक और गैर-संचारी रोगों की एक विस्तृत श्रृंखला के समाधान के लिए भारत सरकार,भारतीय संस्थानों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ मिलकर सहयोग करता है। क्योंकि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय लक्ष्यों तक पहुंचने व भारत की स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करना होता है। मुख्य रूप से सीडीसी ने एचआईवी/एड्स की रोकथाम और नियंत्रण के लिए लाइफ इनिशिएटिव को लेकर प्रेसिडेंट्स इमरजेंसी प्लान फॉर एड्स रिलीफ (पीईपीएफएआर) कार्यक्रम के तहत वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य संरक्षण, टीकाकरण, टीबी, एचआईवी और इन्फ्लुएंजा कार्यक्रम संचालित करती है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 months ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago