Home

राज्य के 9 जिलों के लिए आवंटित हुई बसों की सुविधा

नवसृजित एएनएम स्कूलों को मिलेगी बस की सुविधा
स्वास्थ्य मंत्री ने झंडी दिखाकर किया रवाना

कम्युनिटी विजिट तथा अस्पताल से क्षात्रावास में आवागमन के लिए होगा बसों का इस्तेमाल

पटना(बिहार)राज्य के 9 जिलों में 9 नए एएनएम स्कूल निर्मित किये गए हैं. अब इन सभी एएनएम स्कूलों में बस की सुविधा उपलब्ध होगी. सोमवार को राज्य स्वास्थ्य समिति के प्रांगन से स्वास्थ्य मंत्री, बिहार सरकार मंगल पाण्डेय ने राज्य के चयनित 9 जिलों के लिए 9 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा राज्य में लगातार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है. राज्य के 9 जिलों में नव-निर्मित एएनएम स्कूलों के लिए 9 बसों की खरीदारी की गयी है. इससे प्रशिक्षण प्राप्त कर रही एएनएम स्कूल की लड़कियों को कम्युनिटी विजिट तथा अस्पताल से क्षात्रावास में आवागमन में सुविधा होगी.

9 जिलों के एएनएम स्कूलों को उपलब्ध होगी बस की सुविधा:
राज्य में कुल 32 सरकारी ए.एन.एम., 11 जी.एन.एम. स्कूल तथा 1 स्टेट नोडल सेंटर संचालित है. प्री- सर्विस नर्सिंग प्रशिक्षण के सुदृढ़ीकरण के क्रम में केंद्र प्रायोजित योजना के तहत राज्य के 9 जिलों में बस की सुविधा उपलब्ध होगी. जिसमें नवादा(रजौली), सिवान(मैरवा), औरंगाबाद (दाऊदनगर), कैमूर (भभुआ), खगड़िया, लखीसराय, सुपौल (त्रिवेणीगंज), जमुई(लक्ष्मीपुर) एवं शिवहर जिले शामिल हैं. इन जिलों में केंद्र प्रायोजित योजना के अंतर्गत सरकारी एएनएम स्कूल नवनिर्मित हैं.

नवनिर्मित एएनएम स्कूलों को किया जायेगा सुविधाओं से लैस:
एएनएम स्कूलों में बसों की उपलब्धता के साथ साथ स्कूल में अन्य सुविधाओं को भी उपलब्ध कराया जायेगा. सभी एएनएम एवं जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर में कंप्यूटर लैब, स्किल लैब और पुस्तकालय की सुविधा प्रदान की जाएगी. पूर्व से सभी संचालित एएनएम एवं जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर में यह सुविधा उपलब्ध है.

नर्सिंग ट्यूटरों के कौशल विकास पर दिया जा रहा है ध्यान:
एएनएम स्कूलों में प्रशिक्षुओं के नामांकन की संख्या 2120 तथा जीएनएम स्कूलों में प्रशिक्षुओं के नामांकन की संख्या 676 है. स्टेट नोडल सेंटर में संचालित 6 हफ़्तों के प्रशिक्षण के लर्निंग रिसोर्स पैकेज द्वारा नर्सिंग स्कूलों में कार्यरत नर्सिंग ट्यूटरों का कौशल विकास किया जा रहा है. नर्सिंग ट्यूटर के चार बैच को दक्ष टीओटी में सफलतापूर्वक प्रशिक्षित किया गया है. नर्सिंग स्कूलों की प्रशिक्षण व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु पाठ्यक्रम के अनुरूप नियमित रूप से कम्युनिटी विजिट के लिए राशी प्रदान की जा रही है.

इस मौके पर कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति मनोज कुमार, राज्य टीकाकरण पदाधिकारी डॉ. एन.के. सिन्हा, राज्य परिवार नियोजन पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद सज्जाद के अलावा विभिन्न सहयोगी संस्थानों के अधिकारीगण मौजूद थे.

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago