Home

तथ्यात्मक सूचनाएँ ही फेक न्यूज से बचाव का समाधानःमयंक अग्रवाल

गूगल के सहयोग से क्लाइमेट वेरीफेकेशन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

महेंद्रगढ़:हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, पर्यावरण अध्ययन विभाग एवं गूगल न्यूज इनिशिएटिव एवं डाटा लीडस के संयुक्त तत्वाधान में क्लाइमेट वेरीफिकेशन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को मौसम एवं पर्यावरण से जुडे़ झूठे समाचारों की परख कैसे की जाए इसके बारे में विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया गया। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने संदेश के माध्यम से कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभप्रद होते हैं।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए गूगल ट्रेनर एवं पर्यावरण पत्रकार मयंक अग्रवाल ने कहा कि दुनिया भर में गलत व भ्रमित करने वाली सूचनाओं की सुनामी है। डिजिटल मीडिया के प्रसार के कारण आज सूचनाओं का अंबार है। डिजिटल माध्यमों से झूठ भी फैलाया जा सकता है व इन्हीं माध्यमों से हम सही व गुणवत्तापूर्ण सूचनाएं लोगों को भेज सकते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों एवं पर्यावरण अध्ययन के विद्यार्थियों की यह जिम्मेवारी है कि वे इन गलत सूचनाओं को मुकाबला तथ्यों के साथ-साथ विज्ञान के साथ करें। उन्होंने कहा कि विज्ञान व उसके प्रमाणों के आधार पर ही झूठ को बेनकाब किया जा सकता है। उन्होंने वेरीफिकेशन की महत्ता बताते हुए वेरीफिकेशन के साधन भी बताए। मयंक अग्रवाल ने कहा कि आज के समय में क्लाइमेट एक ऐसा विषय है जो अनेक विषयों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि हमें किसी भी सूचना पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता जाँच लेनी चाहिए। सूचना एवं खबरों की सत्यता जाँचने के लिए उन्होंने विभिन्न वैज्ञानिक सूचना स्रोत एवं संस्थाओं के बारे में अवगत करवाया जहाँ से तथ्यपरक सूचनाएँ प्राप्त की जा सकती है। जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने कहा गलत व झूठी सूचनाएं किसी समाज व दुनिया के लिए खतरा है। डिजिटल माध्यमों के प्रसार के कारण हम सूचनाओं के विस्फोट के दौर में पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत इस बात की है कि सत्य एवं गुणवतापूर्ण समाचार लोगों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि भावी पत्रकारों को इसके लिए खुद को तैयार करने की जरूरत है। पर्यावरण विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मोना शर्मा ने कहा किसी भी विषय में संचार अति महत्वपूर्ण है। विद्यार्थी पर्यावरण अध्ययन के साथ साथ पर्यावरण जर्नलिस्ट के रूप में भी समाज में अपना योगदान दे सकते हैं। क्लाइमेट वेरीफिकेशन विषय पर आयोजित इस कार्यशाला से पर्यावरण विभाग के विद्यार्थी सटीक सूचनाओं को प्राप्त एवं प्रसारित करने के बारे में अवगत हुए। कार्यशाला के संयोजक श्री आलेख एस नायक ने मंच का संचालन किया व कार्यशाला के महत्व के बारे में बताया। इस कार्यशाला के दौरान पत्रकारिता एवं जनसंचार तथा पर्यावरण अध्ययन विभाग के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी इस कार्यशाला से लाभान्वित हुए।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago