Home

हरियाणा केंद्रीय विश्विद्यालय में संकाय संवर्धन कार्यक्रम की हुई शुरुआत

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग केंद्र के अंतर्गत दस दिवसीय संकाय संवर्धन कार्यक्रम की शुरुआत हुई। 30 नवम्बर तक चलने वाले इस कार्यक्रम के शुभारम्भ के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.टंकेश्वर कुमार मुख्य अतिथि व विश्वविद्यालय की समकुलपति प्रो.सुषमा यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सफलतम क्रियान्वयन में इस कार्यक्रम को सहयोगी बताते हुए कहा कि अवश्य ही इसके माध्यम से प्रतिभागियों को अपने-अपने संस्थानों में नई शिक्षा नीति से जुड़े विभिन्न पहलुओं को क्रियान्वित करने में मदद मिलेगी।इसी क्रम में विश्वविद्यालय की समकुलपति प्रो. सुषमा यादव ने विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए विषय की महत्ता और वर्तमान में उसकी आवश्यकता का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति में यह आयोजन सहयोगी साबित होगा। विश्वविद्यालय में इस कार्यक्रम के आयोजन से जुड़े प्रो. प्रमोद कुमार व प्रो. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दस दिवसीय इस कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 53 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इससे पूर्व मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर के समन्वयक प्रो. सुरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम कार्यक्रम की रूपरेखा और विशिष्ट अतिथि का परिचय प्रस्तुत किया जबकि कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. अमित कुमार ने मुख्य वक्ता का परिचय प्रतिभागियों के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समन्वयन व संचालन डॉ. आरती यादव ने किया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. पवन कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य डॉ. संतोष सी एच, डॉ. सुमन, डॉ. सिद्धार्थ शंकर राय, डॉ. युधवीर, डॉ. नितिन गोयल, आलेख एस नायक, डॉ. नरेश कुमार, अमित, अभिषेक उपस्थित रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago