बसंतपुर(सीवान)नगर पंचायत बसंतपुर के सहयोग से आपदा प्रबंधन जीवन रक्षक संस्थान बसंतपुर सीवान द्वारा डेंगू के खतरे को देखते हुए नगर पंचायत के कई इलाकों में फॉगिंग कर केमिकल का छिड़काव किया गया। जिले में बढ़ रहे डेंगू मरीज को देखते हुए संस्थान के अध्यक्ष सह एनडीआरएफ सदस्य चन्दन प्रसाद के मार्गदर्शन में संस्थान के सचिव सह बसंतपुर पैक्स अध्यक्ष बालेश्वर राय के नेतृत्व में नगर पंचायत के पुरानी बाजार, सोनर टोली , हनुमान मंदिर परिसर, चांदनी चौक, गुरहाटा सोनार टोली, दुर्गा मंदिर परिसर, काली स्थान परिसर बसंतपुर बाजार, थाना रोड, थाना परिसर, महारागंज रोड समेत कई वार्ड के इलाकों में मच्छरों के प्रकोप को कम करने के उद्देश्य फागिंग किया गया।
इस दौरान संस्थान के सक्रिय टीम ने फागिंग मशीन के साथ घूम-घूम कर दवा का छिड़काव किया। इस बाबत नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार व बड़ा बाबू मोनू सिंह ने बताया कि जिले में डेंगू दस्तक दे दिया है। डेंगू को प्रभाव को देखते हुए नगर के कई इलाकों में संस्थान द्वारा फागिंग कराया जा रहा है।जिससे लोगों को मच्छर की प्रकोप से निजात मिलेगी। संस्थान के सचिव बालेश्वर राय ने बताया कि फाॅगिग के बाद नगर पंचायत के कुल 11 वार्डों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया जायेगा। मौके पर नीरज कुमार, सत्येंद्र यादव, राहुल कुमार, नीतीश कुमार, मन्टू कुमार, विशाल कुमार समेत अन्य युवा फाॅगिग कार्य में जुटे रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment