Home

जनसंख्या नियंत्रण को लेकर गोपालगंज में मेला, साधन बांटे

गोपालगंज:मिशन परिवार अभियान के तहत जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा की शुरुआत गोपालगंज सदर अस्पताल में परिवार नियोजन मेला से हुई। सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र प्रसाद ने मेला का उद्घाटन किया। मेला में परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी उपायों की जानकारी दी गई। कंडोम, माला, छाया, अंतरा, गर्भनिरोधक दवाएं मुफ्त बांटी गईं। महिला बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी, पीपीआईयूसीडी, इमरजेंसी पिल जैसे उपायों पर आधारित स्टॉल लगाए गए। लोगों को मुफ्त परामर्श दिया गया।

डॉ. वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या सिर्फ संसाधनों पर बोझ नहीं, सामाजिक और आर्थिक असंतुलन का भी कारण है। योग्य दंपतियों को जागरूक करना जरूरी है। दो बच्चों के बीच अंतराल जरूरी है ताकि मां का स्वास्थ्य ठीक रहे। अनचाहे गर्भ को रोका जा सके। मातृ और शिशु मृत्यु दर घटे। सरकार इस दिशा में गंभीर है। इसी के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है।

डीसीएम सत्यम चौबे ने बताया कि परिवार नियोजन अपनाने वालों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। पुरुष नसबंदी कराने पर लाभार्थी को 3 हजार और उत्प्रेरक को 400 रुपये मिलेंगे। गर्भपात उपरांत महिला बंध्याकरण पर लाभार्थी को 2 हजार और उत्प्रेरक को 300 रुपये मिलेंगे। प्रसव पश्चात महिला बंध्याकरण पर लाभार्थी को 3 हजार और उत्प्रेरक को 400 रुपये मिलेंगे।

डीपीएम धीरज कुमार ने कहा कि मनचाहा परिवार बनाने के लिए उसे सशक्त बनाना जरूरी है। 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इसी के तहत जिले में दंपत्ति संपर्क पखवाड़ा चलाया जा रहा है। युवाओं को यह तय करने का अधिकार होना चाहिए कि वे कब परिवार शुरू करें, कितने बच्चे हों और कैसे स्वस्थ जीवन जिएं।पीएसआई इंडिया के प्रोग्राम मैनेजर अनुरंजन मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 week ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

3 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago