Home

युवक की आत्महत्या के मामले में फंसाये गये निर्दोषों के परिजनों ने एसपी से मिल लगाई न्याय की गुहार

• परिजनों ने कहा- प्रेमिका के लिए युवक ने फांसी लगाकर की है आत्महत्या
• आपसी द्धेश में निर्दोश लोगों को फंसाया गया है
• एसपी को सौंपा ज्ञापन

सारण(बिहार)जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के समशुदीनपुर गांव में प्रेम-प्रसंग में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।इसी मामले में युवक के परिवार वालों ने गांव के हीं आठ निर्दोष लोगों को फंसा दिया है। मृतक के परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है।

एसपी सारण से मिलने पहुचे लोग

इस मामले में फंसाये गये निर्दोषों के परिजनों ने सारण के एसपी संतोष कुमार से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी को ज्ञापन सौंपा गया है। परिजनों ने कहा कि युवक ने अपनी प्रेमिका के वियोग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। 20 दिन पूर्व उसकी प्रेमिका ने भी घर में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली थी। जिसके बाद से वह काफी परेशान था। मृतक भोजपुर जिले के स्व चंदेश्वर राय के 17 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार है। जिसकी शादी गांव के हीं हिरा राय की पुत्री से तय हुई थी। वह दोनों फोन पर बात करते थे। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद 3 अप्रैल को प्रेमी ने भी समसुदीनपुर गावं स्थित पानी टंकी के पास पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

इस मामले में उसके परिजनों के द्वारा गांव के निर्दोष लोगों को फंसाया गया। परिजनों ने एसपी से मांग किया है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर निर्दोष लोगों को इंसाफ दिया जाय। परिजनों ने कहा कि अगर इन लोगों को इंसाफ नहीं मिलता है तो लोगों का भरोसा कानून से टूट जायेगा। वहीं सारण के एसपी ने इस मामले की गंभीरता से जांच करने का निर्देश दिया है।

आवेदन देने वालों में राजनती देवी, लगनी देवी,कृषणा राय,सुनिल राय,राजेंद्र राय,सुशीला देवी,लालबाबू राय,मुकेश कुमार,रविन्द्र राय, दीपक कुमार,पंकज कुमार,अमित कुमार,छठीलाल राय, राजकुमार राय,भोला कुमार सहित अन्य ग्रामीण और परिजन शामिल थे। सभी ने एक सुर में कहा कि यह आरोप सरासर गलत है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और मामले की वास्तविता सामने आनी चाहिए। इस मामले फंसाये गये निर्दोष लोगों के परिजनों ने कहा कि जो युवक आत्महत्या किया उसके मामा और परिवार के लोगों का अपराधिक इतिहास रहा है। शराब का कारोबार भी करते हैं। वहीं उसके एक सगे मामा शंकर राय और अन्य 5 चचेरे मामा हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहें है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago