Home

परिवार नियोजन:बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 12 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण

जनसंख्या वृद्धि रोकने में परिवार नियोजन के विभिन्न कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार अति आवश्यक: सिविल सर्जन

पुरुष नसबंदी महिला बंध्याकरण की तुलना में सबसे सहज: एमओआईसी

सीवान(बिहार)राज्य सहित जिले में लगातार बढ़ रही जनसंख्या के कारण गरीबी, बेराजगारी तथा महंगाई के अलावा कई प्रकार की समस्याएं दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं। ऐसी स्थिति से बचाव और सुरक्षित रहने के लिए जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण करना अतिआवश्यक है। जिसको लेकर परिवार नियोजन के स्थायी समाधान के लिए महिला और पुरुषों को बंध्याकरण कराना बेहद जरूरी है। बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में 12 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। जबकि दिसंबर महीने में कुल 62 महिलाओं का बंध्याकरण कराया जा चुका है।इस अवसर पर स्थानीय प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार रवि रंजन, डॉ. सुभांगी श्रीवास्तव, प्रभारी बीएचएम सह बीसीएम सरफराज अहमद,एफआरएचएस के बीसी सुड्डू कुमार राय, शल्य कक्ष सहायक मनोज कुमार, लैब टेक्नीशियन लव कुमार, एएनएम चांदनी कुमारी, शोभा कुमारी और पिंकी कुमारी सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

जनसंख्या वृद्धि रोकने में परिवार नियोजन के विभिन्न कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार अति आवश्यक: सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार भट्ट ने बताया कि देश में बाल-विवाह पर कारगर कानूनी रोक लगाने के साथ ही युवक और युवतियों को जागरूक होने की आवश्यकता है। जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए परिवार नियोजन के विभिन्न कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार अति आवश्यक है। परिवार नियोजन कार्यक्रम को जन आंदोलन का रूप दिया जाता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्थानीय जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से सामुदायिक भवन और बस स्टैंड सहित हर जगह बैनर, पोस्टर, प्रचार गाड़ी के अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से समय- समय पर अस्पतालों में बंध्याकरण कराने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाता है। साथ ही बंध्याकरण कराने वाली महिला या पुरुषों को आर्थिक लाभ भी दिया जाता है।

पुरुष नसबंदी महिला बंध्याकरण की तुलना में सबसे सहज: एमओआईसी
बसंतपुर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार रवि रंजन ने बताया कि स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी दंपत्तियों को परिवार नियोजन की सभी प्रकार की विधि विशेषकर अस्थायी विधि की जानकारी दी जाती है। जिससे कि लोग इसका लाभ उठा सकें। अस्थायी विधि का उपयोग कर लोग पहले बच्चे तथा दूसरे बच्चे के बीच अंतर रख सकते हैं। इसके अलावा परिवार नियोजन परामर्श केंद्र द्वारा लोगों को स्थायी विधि के रूप में पुरुष नसबंदी की भी जानकारी दी जाती है। क्योंकि पुरुष नसबंदी महिला बंध्याकरण की तुलना में सबसे सहज और आसान है। इससे पुरुषों की पौरुषता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। स्थानीय अस्पताल में स्थायी व अस्थायी साधन हर समय उपलब्ध रहता है। अस्थायी साधन के रूप में अंतरा इंजेक्शन, कॉपर-टी, छाया, माला-एन, इजी पिल्स, कंडोम आदि परिवार नियोजन परामर्श केंद्र में ही दंपतियों को उपलब्ध करा दी जाती है। उसके इस्तेमाल और सावधानियों की जानकारी समन्वयक, आशा एवं एएनएम के द्वारा दी जाती है।

बंध्याकरण एक प्रकार की सरल प्रक्रिया: प्रभारी बीएचएम
बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अस्पताल प्रबंधक सह बीसीएम सरफराज अहमद ने कहा कि बांध्यकरण अब पहले की अपेक्षा एक मामूली तथा साधारण सी शल्य क्रिया है। लेकिन पुरुषों को शल्यक्रिया के पश्चात कोई भी काम कर सकते है। यदि शल्य क्रिया के बाद तेज बुखार, अत्यधिक या लगातार रक्त स्राव, सूजन या दर्द होता हो, तो तत्काल संबंधित चिकित्सकों से सलाह लेनी चाहिए। बता दें कि पुरुष नसबंदी सबसे अधिक सुरक्षित और सरल होती है। महिला बंध्याकरण में लाभार्थियों को दो हजार रुपए एवं पुरुष नसबंदी में तीन हजार रुपये दी जाती है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago