Home

परिवार नियोजन संबंधी जानकारियाँ अब एक क्लिक पर

कोड स्कैन या 9031691691 पर करें व्हाट्सएप:

सहरसा(बिहार)परिवार नियोजन अभियान को सफल बनाने एवं इसके संदेश को समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुँचाने को लेकर सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग काफी संवेदनशील हैं। इसे सार्थक रूप देने के लिए आवश्यक सभी निर्णय लिये जा रहे हैं वहीं लोगों में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से कई प्रकार के कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग इसके बारे में जानें एवं इसे अपनायें। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था केयर इंडिया के सहयोग से व्हाट्सएप बोर्ड नामक एक एप जारी किया गया है। जिसपर क्लिक करते ही परिवार नियोजन संबंधी सभी प्रकार की (स्थायी एवं अस्थायी) जानकारियाँ आपके मोबाइल स्क्रीन पर उपलब्ध हो जायेंगी। इस एप के माध्यम से घर बैठे परिवार नियोजन संबंधी जानकारी कोई भी ले सकते हैं।

मोबाइल नंबर सेव कर व्हाट्स एप फंक्शन में करना है क्लिक:
केयर इंडिया के परिवार नियोजन के जिला समन्वयक श्रवण कुमार ने बताया, लोगों में परिवार नियोजन से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियाँ प्राप्त करने के लिए कोमल दीदी व्हाट्सएप बोर्ड बनाया गया है। जिसका नम्बर 9031691691 है। इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति सुविधाजनक तरीके से परिवार नियोजन संबंधी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए जानकारी प्राप्त करने वाले को यह नम्बर अपने मोबाइल में सेव करना होगा। जिसके बाद व्हाट्सएप फंक्शन में जाकर अपना नाम और मोबाइल नंबर लिखकर क्लिक करना है। इसके बाद आने वाले विकल्पों पर क्लिक कर कोई भी व्यक्ति परिवार नियोजन संबंधी सभी प्रकार की जानकारियाँ प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रकार बिना घर से बाहर जाये परिवार नियोजन संबंधी जानकारी आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, रेफरल अस्पतालों,अनुमंडलीय अस्पताल सहित सदर अस्पताल में कागज पर छपे क्यूआर कोड को स्कैन कर भी परिवार नियोजन संबंधी जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है। परिवार कल्याण कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के लिए आशा कार्यकर्त्ता,आंगनबाड़ी सेविका,जीविका,एएनएम एवं अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के कर्मियों से भी आवश्यक सहयोग लिया जा रहा है।

पूर्ण गोपनीयता के साथ दी जाएगी जानकारी:
केयर इंडिया के जिला परिवार नियोजन समन्वयक श्रवण कुमार ने बताया इस एप के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने वाले लाभार्थियों के किसी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाएगी, उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने बताया खासकर महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करते हुए सुविधाजनक तरीके से परिवार नियोजन संबंधी जानकारी आसानी ले सकेंगी। इस एप का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक परिवार नियोजन संबंधी जानकारियाँ उपलब्ध कराना है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago