Home

अब परिवार नियोजन पखवाड़ा 31 जुलाई तक, दिए गए निर्देश

छपरा परिवार नियोजन के साधनों के इस्तेमाल में गति लाने के लिए 11 जुलाई से 24 जुलाई तक राज्य के सभी जिलों में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा चलाया गया। इस दौरान परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों के अत्यधिक इस्तेमाल पर ज़ोर देने के साथ विभिन्न गतिविधियों के जरिए सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने पर भी बल दिया गया। अब  यह पखवाडा 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। कार्यपालक निदेशक राज्य स्वास्थ्य समिति ने सभी जिलों के सिविल सर्जन को पत्र लिखकर इस अभियान को 31 जुलाई तक जारी रखने के निर्देश दिए हैं। 11 जुलाई से सभी जिलों में परिवार नियोजन जागरूकता के लिए चलायी जा रही सारथी जागरूकता रथ का संचालन 24 जुलाई तक ही किया जाना था।

अपेक्षित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु तेज होंगी गतिविधियाँ
 कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने पत्र के माध्यम से बताया वांछित उपलब्धि प्राप्त करने के लिए इस अभियान को 31 जुलाई तक जारी रखा जाएगा। इस विस्तारित अवधि के दौरान निर्धारित गतिविधियों में तेजी लाते हुए अपेक्षित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए  सिविल सर्जन को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इस दौरान की जाने वाली आयोजनों के माध्यम से परिवार कल्याण कार्यक्रम को गति देते हुए अभियान के बाद फ़िक्स्ड डे सर्विसेज की योजना को स्थापित करने की भी बात बतायी गयी

 इन गतिविधियों में आएगी तेजी
 परिवार नियोजन के दूरगामी फ़ायदों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों में तेजी लायी जाएगी। परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों के इस्तेमाल को बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन पर विशेष बल दिया जाएगा। आशा एवं एएनएम के सहयोग से 15 साल से 49 साल तक के योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित करने के साथ सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली प्रोत्साहन राशि के विषय में भी जानकारी देंगी। परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों के इस्तेमाल में गति लाने के लिए स्वास्थ्य उपकेंद्र के साथ  सदर अस्पताल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर कोंडोम ,गर्भनिरोधक गोली एवं अंतरा इंजेक्शन की उपलब्धता भी बढ़ायी जाएगी। 

परिवार नियोजन के तहत प्रोत्साहन धनराशि 
 परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों के इस्तेमाल में बढ़ोतरी के लिए सरकार द्वारा लाभार्थियों को प्रोत्साहन धनराशि दी जा रही है।
महिला नसबंदी के लिए 2000 रुपए 

पुरुष नसबंदी के लिए 3000 रुपए

प्रसव के बाद महिला नसबंदी कराने पर 3000 रुपए 

प्रसव के बाद  कॉपर-टी लगवाने पर 300 रुपए 

गर्भपात के बाद कॉपर-टी लगवाने पर 300 रुपए 

अंतरा सुई लगाने पर महिला को 100 रुपए

क्या कहते है सिविल सर्जन 
परिवार नियोजन पर जागरूकता के लिए तिथि में विस्तार किया गया है। विभाग से प्राप्त पत्र के अनुसार 31 जुलाई तक परिवार नियोजन पखवाड़ा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 
डॉ. माधवेश्वर झा, सिविल सर्जन, सारण

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago