Home

परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा -सदर अस्पताल परिसर में नियोजन मेला का आयोजन:

स्टॉल लगाकर परिवार नियोजन के महत्व को दर्शाया गया: एसीएमओ

लाभार्थियों तक परिवार नियोजन का संदेश पहुंचाया जाएगा: उपाधीक्षक

छोटे और खुशहाल परिवार के लिए परिवार नियोजन का उपाय बेहद जरूरी: पीएसआई

कटिहार(बिहार)मिशन परिवार विकास अभियान के तहत सदर अस्पताल परिसर में परिवार नियोजन मेला का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कनक रंजन ने किया। इस अवसर पर सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ आशा शरण, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एस सरकार, जिला आशा समन्वयक (डीसीएम) अश्विनी कुमार मिश्र, अस्पताल प्रबंधक चंदन कुमार, पीएसआई इंडिया की जिला प्रबंधक शिल्पी सिंह सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

स्टॉल लगाकर परिवार नियोजन के महत्व को दर्शाया गया: एसीएमओ
अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कनक रंजन ने बताया कि जिला के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में परिवार नियोजन मेला का आयोजन किया गया है। जिसके माध्यम से योग्य एवं इच्छुक लाभार्थियों को परिवार नियोजन के स्थाई और अस्थाई साधनों की जानकारी दी गई। परिवार नियोजन मेले में अलग-अलग स्टॉल लगाकर सभी लोगों को परिवार नियोजन के महत्व, आवश्यकता और अपनाने से होने वाले फायदे की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। परिवार नियोजन को लेकर शहर में रैली निकाल कर शहरवासियों को जागरूक किया गया।

प्रत्येक लाभार्थी तक परिवार नियोजन का संदेश पहुंचाया जाएगा: उपाधीक्षक
सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ आशा शरण ने बताया कि परिवार नियोजन पखवाड़ा आगामी 26 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान अभियान चलाकर  लाभार्थियों तक परिवार नियोजन का संदेश पहुंचाया जाएगा। मेले में लोगों के बीच परिवार नियोजन के साधन जैसे – अंतरा, छाया, निरोध, कॉपर टी, माला-एन के साथ ही निक्षय किट की व्यवस्था  कराई गई थी। ताकि अस्थाई साधन को अपनाने वाले योग्य लाभार्थियों को सुविधाजनक तरीके से सुविधा उपलब्ध हो सके।

छोटे और खुशहाल परिवार के लिए परिवार नियोजन का उपाय बेहद जरूरी: पीएसआई
पीएसआई की जिला प्रबंधक शिल्पी सिंह ने बताया कि मेला में योग्य दंपती एवं उनके परिवार वालों को परिवार नियोजन की सुविधा अपनाने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि छोटे और खुशहाल परिवार के लिए परिवार नियोजन के उपाय करना बेहद जरूरी है। शादी के साथ ही अपने परिवार के सदस्यों की संख्या को लेकर योजना तैयार करनी चाहिए। परिवार नियोजन मेले में जीएनएम स्कूल की छात्राओं ने लोगों के बीच परिवार नियोजन को लेकर जागरूकता फ़ैलाई ।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago