अनहोनी की असंका से परिजन हलकान
भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के एक युवक का पटना से सोमवार को अपहरण हो जाने की खबर से परिजन परेशान।इसकी सूचना मिलते ही प्रखंड क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है ।जगदीशपुर गांव के युवक विजय सिंह का पुत्र विवेक कुमार बताया जाता है । घटना की खबर मिलते ही पूरा परिवार पटना पहुंच युवक के बरामदगी के लिए प्रशासनिक महकमे का चक्कर लगा रहा है।वह सोमवार को अपने डेरा से रोज की भांति अपने डियुटी के लिए निकला । अपने आफिस भी पहुंचा। जहां से करीब 11:16 मिनट पर अपनी पत्नी रौशनी कुमारी सिंह को फोन भी किया था । उसके बाद से वह गायब है । इस मामले में पत्नी रौशनी कुमारी सिंह ने रूपसपुर थाना में आवेदन देकर अपने पति के अपहरण हो जाने की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि उसके पति सोमवार को प्रतिदिन की तरह अपने कार्यालय एमिटी युनिवर्सिटी गए । जहां से उनसे लगभग साढ़े ग्यारह बजे दिन में बातचीत हुई । उसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया । उन्होंने बताया जब शाम 06 बजे तक वह डेरा पूर्वी गोला रोड नहीं पहुंचे तो बहुत प्रयास किया मोबाइल पर संपर्क करने का लेकिन मोबाइल
बंद पाया गया । परेशान होकर जब उनके आफिस शाम सात बजे पहुंच कर पता किया तो पता चला
की वह अपने आफिस से साढ़े ग्यारह बजे निकल गए थे । उन्होंने बताया कि जब उनसे 11:16 बजे उनसे बात हुई थी तो उन्होंने शाम 06 बजे तक डेरा आने की बात बताई थी ।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment