सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र के मिरजुमला गांव के युवक फराज आलम ने जीएसटी इंस्पेक्टर के पद पर चयनित होकर गांव का मान बढ़ाया है। फराज शुरू से हीं मेधावी छात्र रहा है। उसकी प्रारंभिक शिक्षा मध्य विधालय जुआफर से हुई। उसने वर्ष 2014 में 80.20 प्रतिशत अंकों से मैट्रिक, 2016 में 68.8 प्रतिशत अंकों से इंटर तथा 2019 में डॉ. बी आर अंबेडकर विश्वविद्यालय मुज्जफरपुर से 67.25 अंकों से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण किया है।
इसके पहले उनका चयन मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर में हुआ था। इसके बाद एसएससी सीजीएल द्वारा आयोजित परीक्षा में जीएसटी इंस्पेक्टर के पद और चयन हो गया है। उनके पिता मंसूर आलम बाबा बाजार में दवा का दुकान चलाते हैं। उसकी मां शबनम खातून गृहिणी है। बड़ा भाई महफूज आलम इंजीनियर है। बुधवार को इसका रिजल्ट आने पर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। उसकी सफलता पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार, शिक्षक आफताब आलम, पैक्स अध्यक्ष बबन तिवारी, मुखिया प्रीति देवी, शंकर साह व अन्य लोगों ने उसे बधाई दी है।
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
Leave a Comment