Categories: Home

सेवानिवृत्त प्रचार्य व आदेशपाल के लिए विदाई समारोह आयोजित

लालबाबू कुमार बने नए प्रभारी प्रचार्य

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड मुख्यालय में स्थित एसएस उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के प्रभारी प्रचार्य मैनेजर व आदेशपाल सिपाही पंडित के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को विदाई समारोह आयोजित की गई।समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक राजाराम राय ने की।सेवानिवृत्त प्रचार्य मैनेजर ने 21 अक्टूबर 2000 को विद्यालय में योगदान दिया तथा 31 दिसम्बर 2020 को सेवानिवृत्त हुए। जबकि आदेशपाल सिपाही पंडित 27 जनवरी 2004 को विद्यालय में योगदान दिया तथा 31 जनवरी 19 को सेवानिवृत्त हुए है।

दोने सेवानिवृत्त हुए शिक्षक व आदेशपाल को विद्यालय के सभी शिक्षकों ने माला पहनाकर अभिवादन किया तथा विद्यालय परिवार के द्वारा अंगवस्त्र देकर उनकी लम्बी उम्र की कमान की गई। प्रभारी प्रचार्य श्री मैनेजर के नेतृत्व में उच्च विद्यालय ने जिले के अग्रणी विद्यालयों में अपना स्थान बनाए रखा तथा नित नए कृतिमान स्थापित किए।विद्यालय का चाहरदीवारी, सीसीटीवी कैमरा,बायोमेट्रिक स्मार्ट क्लास रूम आदि का निर्माण कार्य हुए।जबकि इनके कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय में पठन पाठन का उचित माहौल रहा।वही आदेशपाल ने अपने सेवाकाल में विद्यालय के विकास में अहम योगदान दिए है।वही विद्यालय को सेवानिवृत्त होने से पहले मैनेजर बाबू ने लालबाबू कुमार प्रभारी प्रचार्य का पदभार सौपा।विदाई समारोह को संबोधित करते हुए राज्य साधनसेवी सुमन कुमार सिंह ने का मैनेजर के नेतृत्व में विद्यालय ने जो जिले में कृतिमान स्थापित किया है उसके के लिए उन्हें बधाई है तथा उनके दीर्घायु होने की कामना है।माध्यमिक शिक्षक संघ सीवान के कोशाध्यक्ष मनन सिंह ने कहा कि मैनेजर बाबू व सिपाही पंडित ने विद्यालय के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जिसका नतीजा है कि विद्यालय जिले का अग्रणी विद्यालय बना है।जिला माध्यमिक शिक्षक के सचिव मनोरंजन सिंह,माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष बगेन्द्रनाथ पाठक,पूर्व प्रधानाध्यापक कामेश्वर पांडेय,शिवपरसन सिंह,सीतल सिंह,रामनाथ सिंह,राजनारायण सिंह,शिक्षिका ममता केशरी,कामनी झा,एजाज अहमद सिद्दीकी,प्रचार्य रविन्द्र राय,विरविजय सिंह आदि ने संबोधित किया।इस मौके पर विधालय के सहायक शिक्षक रवि कुमार यादव,बीरेंद्र यादव,अभिनाश कुमार,एजाज,रविकांत, राहुल,लालजय, देवेंद्र कुमार चौरसिया, राकेश कुमार, राकेश कुमार,हेमन्त कुमार, सुधीश कुमार,सुधीर कुमार,संजय कुमार सिंह,राकेश कुमार लाइब्रेरियन, सुजाता कुमारी,ज्योति कुमारी, जयमाला कुमारी, सिंधु कुमारी,असरफ अली, सभी शिक्षक व छात्र उपस्थित थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago