भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर हाट में गुरुवार को महिला कक्ष सेविका की विदाई प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.विजय कुमार के नेतृत्व मे बड़े ही धूमधाम से गयी। अस्पताल के सभागार भवन मे आयोजित सम्मान समारोह में सभी स्वास्थ्यकर्मियों ने महिला कक्ष सेविका सोना देवी की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए फूल माला, शौल,गीता,रामचरितमानस की किताब,छाता,अंग वस्त्र एवं अन्य भेंट देकर उन्हे सामानित किया।स्वास्थकर्मी उदय कुमार ने सभा को सम्बोधित करते हुए सोना देवी को लम्बी उम्र की कामना करते हुए कहा की जो अच्छा कर्म करता है उसकी सराहना सदैव होती है।अस्पताल परिवार से विदाई हो रही है लेकिन सभी के हृदय में उक्त सेविका सदा सम्मान की भागी रहेंगी।
बीते 17 वर्षो से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवारत रही उक्त कर्मी के विदाई सह सम्मान समारोह में उपस्थित लोगो में डॉ.रूपाली रस्तोगी, डॉ.कुमारी स्मृति सुमन, बीसीएम अनुप कुमार ठाकुर, लिपिक अम्बुज कुमार,लिपिक गौरव कुमार,लेखपाल बृजकिशोर प्रसाद,लैब टेक्निशियन आशुतोष कुमार फरमाशिष्ट मो.खालिद व अन्य स्वास्थकर्मियों में सीएचओ अरविन्द कुमार,इम्तेयाज अहमद,मोहमद आलमगीर,ज्योति कुमारी,तृप्ति उपेंद्र सिंह,गोलू कुमार,परशुराम कुमार,करण कुमार,रोहित कुमार,राजेश कुमार, जीएनएम कंचन कुमारी,मीनू कुमारी,निधि कुमारी आदि लोग मौजूद रहे।
अयोध्या : बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद की सरकार बनेगी। सरकार बनने…
भगवानपुर हाट(सीवान)जिला स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेल- कुद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय सीवान…
लकड़ी नवीगंज(सीवान)थाना क्षेत्र के कपड़ीपुर मुसहर टोली में थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में…
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के सुघरी स्थित राजेंद्र किशोरी बीएड कॉलेज सुघरी में गुरुवार को केंद्रीय…
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मास्थान निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजनफर अब्बास उर्फ़ नन्हें खां के…
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के महमदपुर गांव स्थित राजश्री डेयरी प्रोडक्ट के पहले वर्षगांठ पर पशुपालकों…
Leave a Comment