भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर होने पर सोमवार को मनरेगा भवन के सभागार में मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुभाष सिंह के अध्यक्षता में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित की गई । इस अवसर पर डॉ. कुंदन ने कहा कि ढाई वर्ष से अधिक समय तक रहने एवं कार्य करने का मौका मिला,जो यादगार बनकर रहेगा । उन्होंने कहा कि अधिकारी होने के बावजूद भी स्थानीय लोगों का भरपूर स्नेह मिला। क्षेत्र के विकास के प्रति सदैव सजगता का परिचय दिया है।जन प्रतिनिधियों तथा स्थानीय लोगो से आग्रह किया कि नए बीडीओ कुमार विशाल का भी भरपूर सहयोग करेंगे। सरकारी सेवा नियमावली के तहत तबदला होना नियमित प्रक्रिया है। इस अवसर पर नए बीडीओ कुमार विशाल का भी स्वागत किया गया।इस अवसर पर रालोजपा(पारस) के राष्ट्रीय महा सचिव शेखर कुशवाहा ने कहा कि बीडीओ डॉ.कुंदन व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। समस्या को सुनना एवं उसका त्वरित निष्पादन करना इनकी कार्य शैली में शामिल था।इस अवसर पर अंगवस्त्र,बिहार डायरी, बुके भेट कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर जिला पार्षद फ़जले अली,मोपेंद्र राय,मुखिया शमीम अख्तर,जितेंद्र पासवान,राजेश्वर साह, हीरा माझी , मूरत मांझी,समाज सेवी देव नारायण सिंह आदि उपस्थित थे ।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment