Home

भगवानपुर सीएचसी में दो चिकित्सकों का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में गुरुवार को अस्पताल के दो चिकित्सकों प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार के सेवानिवृत्ति होने तथा डॉ. आर के एन सहाय का प्रमोशन पाकर अरवल का सिविल सर्जन बन कर चले जाने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत सिविल सर्जन डॉ. सुशील कुमार सिंह की। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि सीवान के सिविल सर्जन यदुवंश कुमार शर्मा थे।

इस अवसर पर स्वास्थ्यकर्मियों व अन्य लोगों ने दोनों चिकित्सकों के सेवाकाल की चर्चा कर प्रशंसा किया। सीएचसी के प्रभारी के रूप में डॉ.अनिल कुमार ने अपने कार्यकाल में स्वास्थ्यकर्मियों व प्रशासनिक अधिकारियों से मिले स्नेह की चर्चा की। उन्होंने भावुक होकर कहा कि यहां के स्वास्थ्यकर्मियों के साथ-साथ यहां की जनता से सकारात्म सहयोग मिला,तभी वे सफलतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन कर पाए।

वहीं डॉ. आर के एन सहाय ने अपने कार्यकाल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रहे डॉ. अनिल कुमार व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों से मिले स्नेह की चर्चा की। उन्होंने कहा कि अभी अरवल के सिविल सर्जन का दायित्व मिला है, लेकिन वे यहां के लोगों से मिले प्रेम व सहयोग को कभी भुला नहीं सकते।

इस मौके पर वर्तमान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रमेन्द्र कुमार सिंह, बीडीओ डॉ. कुंदन, बसंतपुर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रविरंजन, सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डॉ. एन के मिश्रा, डॉ. रुपाली रस्तोगी, डॉ. पायल, डॉ. विधुशेखर पांडेय, डॉ. हरेन्द्र सिंह, टुनटुन प्रसाद, बी के प्रसाद, एएनएम रेन्जू कुमारी, बड़हरिया चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. जितेन्द्र कुमार, डॉ. कुमार प्रमोद, प्रधान सहायक विजयशंकर सिंह, उपेन्द्र कुमार सिंह,गोलू कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 week ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago