Home

किसान भाई अपने खेत में फसल लगाने से पहले खेत के मिट्टी का जांच अवश्य कराए: बीएओ

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में रविवार को रवि महाभियान का दीप जलाकर प्रखंड प्रमुख हरेंद्र पासवान,बीडीओ डॉ. कुंदन, बीएओ बीरेंद्र कुमार मांझी ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने कहा कि किसान भाई अपने खेत में फसल लगाने से पहले खेत के मिट्टी का जांच अवश्य कराए।बिना मिट्टी जांच किए अधिक उपज नहीं ले सकते है।उन्होंने कृषि आधारित सरकारी योजनाओं की एक एक कर जानकारी दी।उन्होंने कहा कि रवि फसल के लिए मिले गेहूं बीज,मक्का,चना, मशुर, सरसो, तीसी,आदि बीजो पर मिलने वाले अनुदान के विषय में बिस्तर से बताया।

रवि महाअभियान की शुरुआत पर संबोधित करते बीएओ

उन्होंने किसानो को जिरोटिलेज से गेहूं की फसल लगाने की सलाह दी।इस अवसर पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मुस्तफा अंसारी ने कहा कि किसान भाई कृषि से संबंधित कोई भी लाभ पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।बीडीओ डॉ.कुंदन ने कहा कि जैविक खेती आज की मांग है।उन्होंने किसानो को पराली जलाने से होने वाले खतरे के प्रति अगाह किया और कहा दुनिया जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंतित है।उन्होंने किसानो की उपस्थिति कम होने पर असंतोष जताया। प्रखंड प्रमुख ने केचुवा खाद का ज्यादे से ज्यादे उपयोग करने पर जोड़ दिया।इस अवसर पर आत्मा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह,व्यापार मंडल अध्यक्ष बबन तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर बीसीओ राकेश कुमार,प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी मनोज कुमार के अलावा प्रखंड कृषि समन्वयक सोनू कुमार,विनोद रंजन,प्रभु राम,राकेश कुमार,विकास सिंह,प्रमोद राम,तकनीकी प्रबंधक नवनीत गोस्वामी,कविता कुमारी,किसान सलाहकार अब्दुल कादिर, शंकर यादव,कमलकिशोर प्रसाद,मोमिला साह,सीता कुमारी के अलावा किसान केदार नाथ पांडेय सहित अन्य किसान उपस्थित थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago