Home

फसल जलाने पर योजनाओं से वंचित हो सकते हैं किसान

सिवान:जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर अंतर विभागीय कार्य समूह की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा, खेतों में फसल अवशेष जलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति घटती है। मानव स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन, नाक और गले की समस्या बढ़ती है। मिट्टी का तापमान बढ़ने से उसमें मौजूद सूक्ष्म जीवाणु और केंचुए नष्ट हो जाते हैं। जैविक कार्बन भी जलकर खत्म हो जाता है।

उन्होंने कहा, एक टन व्हीट स्ट्रॉ जलाने से 3 किलोग्राम पार्टिकुलेट मैटर, 60 किलोग्राम कार्बन मोनोऑक्साइड, 1460 किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड, 199 किलोग्राम राख और 2 किलोग्राम सल्फर डाइऑक्साइड उत्सर्जित होता है। इससे पर्यावरण प्रदूषित होता है। जिलाधिकारी ने कहा, फसल अवशेष जलाने वाले किसानों को कृषि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा।

उन्होंने निर्देश दिया कि किसान चौपालों में कृषि वैज्ञानिकों की उपस्थिति में किसानों को पराली प्रबंधन की जानकारी दी जाए। विद्यालयों में बच्चों को भी फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी दी जाए। उन्होंने बताया, एक टन व्हीट स्ट्रॉ को जलाने के बजाय मिट्टी में मिलाने से 20 से 30 किलोग्राम नाइट्रोजन, 60 से 100 किलोग्राम पोटाश, 5 से 7 किलोग्राम सल्फर और 600 किलोग्राम ऑर्गेनिक कार्बन मिलता है।

जिलाधिकारी ने कहा, कृषि विभाग द्वारा स्ट्रॉ बेलर, हैप्पी सीडर, जीरो टिल सीड-कम-फर्टिलाइजर ड्रिल, रीपर-कम-बाइंडर, स्ट्रॉ रीपर, रोटरी मल्चर जैसे यंत्रों पर अनुदान की राशि बढ़ा दी गई है। उन्होंने किसानों से अपील की कि हार्वेस्टर से कटनी के बाद खेत में बचे व्हीट स्ट्रॉ और भूसे को जलाने के बजाय बेलर मशीन से खेत की सफाई करें। फसल अवशेष को वर्मी कंपोस्ट बनाकर या मिट्टी में मिलाकर उपयोग करें। पलवार विधि से खेती कर मिट्टी को बचाएं और टिकाऊ कृषि पद्धति में योगदान दें।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

महाराजगंज में नहीं पहुंचे तेजस्वी, लोग करते रहे इंतजार,वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को किया संबोधित

सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में  महागठबंधन समर्थित…

7 days ago

कुर्मी चेतना महारैली के सूत्रधार सतीश कुमार फिर मैदान में

बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…

2 weeks ago

महाराजगंज में राजद प्रत्याशी विशाल जायसवाल को मिल रहा हैं सभी वर्गों का समर्थन

सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…

2 weeks ago

नीतीश कुमार ने हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर समाज के लिए बिना किसी भेदभाव के काम किया:मनीष वर्मा

मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…

2 weeks ago

राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल ने महाराजगंज में जन संपर्क कर मांगा आशीर्वाद

महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…

2 weeks ago

छठ पर्व : प्रकृति और पर्यावरण का संगम:डॉ. नंदकिशोर साह

पटना:बिहार में महापर्व छठ की धूम है, जो सूर्य देव और छठी मैया की उपासना…

2 weeks ago