भगवानपुर हाट(सीवान)जलवायु अनुकूल कृषि पर राष्ट्रीय नवाचार ( निक्रा) के तहत प्रखंड के चयनित तीन गांवों के 40 किसानों के बीच किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसान गोष्ठी में वैज्ञानिक विधि से खेती करने का गुर शिखाया गया। उक्त कार्यक्रम गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र में वरीय वैज्ञानिक
सह अध्यक्ष डॉ.जितेंद्र प्रसाद के अगुवाई में आयोजित की गई ।इस अवसर पर किसानों को बदलते जलवायु के अनुकूल खेती करने का पाठ वैज्ञानिक डॉ. जितेंद्र प्रसाद ने पढ़ाई । उन्होंने कहा कि निक्रा के तहत किसानों को जलवायु को पहचानने । जलवायु के अनुकूल खेती करने,बीज का प्रभेद चयन करने की बात बताई। कृषि अभियंता कृष्ण बहादुर क्षेत्री ने जीरो टिलेज से गेहूं की बोआई करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि चुकी जमीन में काफी नमी अभी भी है।शून्य जोताई कर गेहूं की खेती अच्छी की जा सकती है । इस विधि से बीज, उर्वरक का लागत काफी कम होता है। सिंचाई में पानी की कम खपत होती है। मृदा वैज्ञानिक
डॉ. कन्हैया लाल रैगर ने मिट्टी के सेहत की पहचान करने तथा उपचार करने की जानकारी दी। इस अवसर पर किसान नंद किशोर प्रसाद , नितेश कुमार सिंह,सरोज प्रसाद, हेमनारायण राय आदि उपस्थित थे ।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment