बसंतपुर(सीवान)प्रखंड में यूरिया खाद की किल्लत दूर होने का नाम नहीं ले रही है। किसान परेशान हैं। किसानों को कहना है कि अगर समय पर फसलों को यूरिया नहीं मिला तो गेहू की फसल बर्बाद हो जाएगी।
किसान प्रखंड के विस्कोमान भवन आ रहे है और यूरिया नहीं मिलने पर मायूस खाली हाथ वापस लौटने पर मजबूर हो रहे है। किसानों का कहना है कि बसंतपुर में पर्याप्त यूरिया खाद नहीं मिल रही है किसान यूरिया को लेकर वितरण केन्द्रों पर चक्कर लगा रहे थे।
किसानों का कहना है कि पर्याप्त यूरिया नहीं मिल रही है। समय पर यूरिया नहीं मिलने पर खेत में लगे फसल बर्बाद हो जाएगी। किसान राकेश यादव, ललन राय, परशुराम सिंह ने बताया कि उन्हें लगातार चार दिन हो गए आते हुए।
सुबह सर्दी 6 बजे आते हैं और लाइन में लग जाते हैं, लेकिन यूरिया नहीं मिल रहा है। पहले डीएपी नहीं मिल रहा था, अब यूरिया नहीं मिल रहा है। अब खेत में लगे फसल बर्बाद हो जाएगी।किसान सुरेश का कहना है कि यूरिया को लेकर बहुत परेशानी हो रही हैं। पांच छह दिनों से लगातार आ रहे हैं, लेकिन यूरिया नहीं मिल रही है। फसल में यूरिया की आवश्यकता है। अब यूरिया फसल में डालना जरुरी हैं। आज मिल जाए तो बेहतर हो जाए।
अचानक हुई बारिश से फसलों को यूरिया की जरूरत
अचानक हुई बारिश के कारण खेतों में लगे फसल में यूरिया की आवश्यकता बढ़ गई है।लेकिन बाजार में यूरिया नहीं मिलने से हाहाकार मच गया है।लेकिन इसके समाधान के लिए अबतक जिला प्रशासन के द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया है।जिसके कारण किसानों में आक्रोश का माहौल बनता जा रहा है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment