भगवानपुर हाट(सीवान)कृषि विज्ञान केंद्र भगवानपुर हाट,सीवान के सभागार में सोमवार को जलवायु अनुकूल कृषि कार्यकम के तहत मूंग की वैज्ञानिक खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।जिसमें जिले के अलग अलग प्रखंड के किसान शामिल हुए।
प्रशिक्षण में शामिल किसानों को मूंग की खेती में तकनीक का प्रयोग,उन्नत प्रभेद का बीज,बीज उपचार,सिंचाई ,खरपतवार से बचाव के लिए दवा की जानकारी दी गई।वही प्रशिक्षण में शामिल किसान हरिकिशोर तिवारी ने बताया कि घोपरास,सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था,नहर और नदी में पानी नहीं होना तथा विद्युत विभाग के द्वारा कृषि के लिए समय पर कनेक्शन नहीं करने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि स्टेट ट्यूब बेल सभी खराब पड़े हुए है,लेकिन इसकी कोई सुध नहीं लेने वाला है।प्रशिक्षण में केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ.जितेंद्र प्रसाद,कृषि अभियंता कृष्ण बहादुर छेत्री,किसान रामआज्ञा शर्मा,नबाब मांझी,अरविंद राम,चंद्रमोहन तिवारी,श्रीभगवान चौबे सहित अन्य शामिल रहे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment