Home

मखाना की खेती से बदली किस्मत, बना खुद का ब्रांड

दरभंगा:केवटी प्रखंड के किसान गणेश कुमार सहनी ने मखाना की खेती से अपनी किस्मत बदल दी। पहले पारंपरिक खेती से उन्हें संतोषजनक आमदनी नहीं होती थी। फिर उन्होंने मखाना की खेती शुरू की। इसके लिए उन्होंने कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (आत्मा) से प्रशिक्षण लिया। खेत विधि से मखाना उत्पादन और जल प्रबंधन की तकनीक सीखी।

गणेश ने मखाना विकास योजना का लाभ उठाया। गुणवत्ता वाले बीज खरीदे। पहली ही फसल ने अच्छे नतीजे दिए। उन्होंने मखाना को भूनकर और पैक कर बेचना शुरू किया। इससे उनका खुद का ब्रांड बना, जो लोकप्रिय हुआ। इससे उनकी आमदनी में बड़ा इजाफा हुआ। अब वे परिवार का भरण-पोषण अच्छे से कर रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई में भी निवेश कर पा रहे हैं।

गणेश की सफलता से आसपास के किसान भी प्रेरित हुए। कई ने मखाना की खेती शुरू की। इससे गांव की आर्थिक स्थिति में सुधार आया। वे पर्यावरण के अनुकूल खेती करते हैं। इससे स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को भी फायदा हो रहा है।

गणेश ने बताया कि आत्मा से मिले प्रशिक्षण, परिभ्रमण और तकनीकी जानकारी से उन्हें यह सफलता मिली। उनकी कहानी बताती है कि समर्पण, शिक्षा और नई सोच से खेती के जरिए जीवन बदला जा सकता है। अब वे मखाना की खेती में रुचि रखने वाले किसानों के लिए प्रेरणा बन गए हैं।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago