बिहार:सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड के कैल गढ़ दक्षिण पंचायत स्थित ज्ञानी मोड़ पर रविवार को एक जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। मलबे में दबकर पिता जहरुद्दीन मियां और उनकी पुत्री सानिया खातून की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस समय घटी जब परिवार के सदस्य घर के समीप दीवार के पास मौजूद थे। अचानक जर्जर दीवार भरभराकर गिर पड़ी और सभी लोग उसके नीचे दब गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। घायल बच्चे को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
इस हादसे में बकरी समेत कई अन्य घरेलू पशुओं की भी मौत हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि दीवार काफी दिनों से कमजोर थी, लेकिन इसकी मरम्मत नहीं की गई थी।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घटना की जांच की जा रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक परिवार को आर्थिक सहायता और घायल के समुचित इलाज की मांग की है। यह हादसा मानसून के इस मौसम में जर्जर संरचनाओं की ओर ध्यान देने की जरूरत को एक बार फिर उजागर करता है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment