Homeक्राईमदेशबिहारहरियाणा

शहीद मेजर की पत्नी का फर्जी वीडियो पोस्ट करने वाले बाप-बेटा गिरफ्तार

गोपालगंज:हरियाणा पुलिस ने गोपालगंज जिले के दोबवलिया गांव से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने शहीद मेजर विनय नरवाल की पत्नी का एआई से बना अश्लील वीडियो यूट्यूब पर डाला था। गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोहिबुल हक और गुलाम जिलानी हैं। दोनों बाप-बेटे हैं।

हरियाणा के गुरुग्राम थाने में इस मामले में थाना कांड संख्या 195/25 दर्ज किया गया था। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपियों की पहचान के बाद टीम गोपालगंज पहुंची। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद पुलिस उन्हें गुरुग्राम लेकर चली गई।

मामला पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ा है, जिसमें मेजर विनय नरवाल शहीद हुए थे। आरोपियों ने उनकी पत्नी का फर्जी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी है।