Categories: Home

लंबी अवधि के धान का बिचड़ा तैयार करने के लिए अनुकूल समय:कृषि वैज्ञानिक

सीवान(बिहार)खरीफ की फसल में धान की खेती प्रमुखता से की जाती है। इसके लिए किसान धान का बिचड़ा तैयार करते है। नर्सरी में धान का बिचड़ा तैयार करके धान की रोपाई की जाती है। कृषि विज्ञान केन्द्र भगवानपुर हाट की वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ. अनुराधा रंजन कुमारी ने बताया कि भारत कृषि प्रधान देश होने के नाते देश में अनेक तरह की धान की किस्में उगाई जाती हैं, जिनमें से कुछ खास हैं राजेन्द्र भगवती,राजेन्द्र मसूरी, राजेन्द्र श्वेता, सहभागी, आईआर 64, इंप्रूव्ड पूसा बासमती 1 (पी 1460), जया, तरावरी बासमती, पीएचबी 71, पीए 6201, पूसा आरएच 10, पूसा बासमती 1, पूसा सुगंध 2, पूसा सुगंध 3, पूसा सुगंध 4 (पी 1121), पूसा सुगंध 5 (पी 2511), माही सुगंधा, रतना और विकास। उन्होंने बताया कि धान बिचड़ा नर्सरी में तैयार करते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना पड़ता है। धान की नर्सरी लगाने के लिए चिकनी दोमट या दोमट मिट्टी का चुनाव करें। खेत की 2 से 3 जुताई कर के खेत को समतल व खेत की मिट्टी को भुरभुरी कर लें। खेत से पानी निकलने का उचित प्रबंध करें। मध्यम व देर से पकने वाली किस्मों की रोपाई जून के दूसरे हफ्ते तक करें और – जल्दी पकने वाली किस्मों की बोआई जून के दूसरे से तीसरे हफ्ते तक करें। इसके लिए 25 मई से बिचड़ा गिराने व सीधी बुआई भी शुरू कर दें। वहीं कम अवधि की प्रजाति के लिए 10 जून से बिचड़ा डालना शुरू करें। बीजजनित रोगों से हिफाजत करने के लिए बीजों का उपचार किया जाता है। बीज उपचार के लिए केप्टान, थाइरम, मेंकोजेब, कार्बंडाजिम व टाइनोक्लोजोल में से किसी एक दवा को 20 से 30 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज के हिसाब से काम में लिया जा सकता है। थोथे (फरहा) बीजों को निकालने के लिए, बीजों को 2 फीसदी नमक के घोल में डाल कर अच्छी तरह से हिलाएं और ऊपर तैरते हलके बीजों को निकाल दें। नीचे बैठे बीजों को बोआई के लिए इस्तेमाल करें। बीजों को अंकुरित करने के बाद ही बिजाई करें। अंकुरित करने के लिए बीजों को जूट के बोरे में डाल कर 16 से 20 घंटे के तक पानी में भिगो दें। इस के बाद पानी से निकाल कर बीजों को सुरक्षित जगह पर सुखा कर बिजाई के काम में लें।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

3 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago