Home

फ़ज़लुद्दीन अहमद नदवी ने समस्त देशवासियों से अपील करते हुए किया लॉकडाउन का समर्थन

सीवान(बिहार)फ़ज़लुद्दीन अहमद नदवी ने समस्त देशवासियों से अपील करते हुए कहा है कि पूरे विश्व में क्रोना जैसे लाइलाज वायरस से हाहाकार मचा हुआ है। हमारी सरकारें बचाव के लिए ही लॉक डाउन कर रह रही हैं, संस्थाओं, कार्यालयों व यातायात सेवाओं को बंद किया जा रहा है लेकिन हम सचेत नहीं हो रहे हैं । मैं देख रहा हूं कि लोग बेला ज़रूरत घूमते फिर रहे हैं, चौक-चौराहों पर, बाज़ारों में यू ही गैदरिंग मचा रहे हैं जिसका अंजाम बहुत बुरा होने वाला है। हमारे सामने उन देशों की मिसाल मौजूद है जहां लोगों ने इसको हलके में लिया जिसका नतीजा महामारी की शक्ल में सामने आया है।


इस लिए मैं आप से हाथ जोड़कर अपील करना चाहता हूं कि आप अपने परिवार, समाज और देश को महामारी से बचाने के लिए कुछ दिनों तक अपने घरों में बाल-बच्चों के साथ रहें और सोचें कि आपको या उनको यह बला लग गई तो क्या होगा ?
घबराएं हरगिज़ नहीं, पाक-साफ रहें, इबादत व तिलावत करें, अल्लाह से रो-रो कर दुआएं करें, हमारे हिन्दू भाई ईश्वर से प्रार्थना करें कि या अल्लाह! हे ईश्वर ! हमारी ग़लतियों को माफ़ कर दे और पूरी दुनिया के इंसानों और मानव ज़ाति की रक्षा कर ! ईश्वर-अल्लाह बहुत रहम करने वाला और दयालु है, वह सत्तर माओं-माताओं से ज़्यादा अपने बन्दों-दासों से प्यार करने वाला है । वह ज़रूर हमको इस मुसीबत से बचाएगा ।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago