Home

इंजीनियरिंग और ईवी तकनीकों पर हकेवि में एफडीपी आयोजित

महेंद्रगढ़:हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग ने ‘इंजीनियरिंग, मेडिकल इंस्ट्रूमेंटेशन, ईवी और माइक्रोग्रिड सिस्टम में उभरती तकनीकें’ विषय पर संकाय संवर्द्धन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में जोहान्सबर्ग विश्वविद्यालय, दक्षिण अफ्रीका से प्रो. राजेश कुमार और डॉ. जगदीश चंद बंसल विशेषज्ञ के रूप में शामिल हुए।

कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने विभाग की पहल की सराहना की। उन्होंने तकनीकी अनुसंधान और नवाचार के महत्त्व पर जोर दिया। पहले सत्र में प्रो. राजेश कुमार ने रिइंफोर्समेंट लर्निंग और लर्निंग एल्गोरिदम पर चर्चा की। उन्होंने चिकित्सा उपकरण और इंजीनियरिंग प्रणालियों में इन तकनीकों की भूमिका को समझाया।

दूसरे सत्र में डॉ. जगदीश चंद बंसल ने स्वॉर्म ड्रोन पर व्याख्यान दिया। उन्होंने जीपीएस आधारित ड्रोन सिस्टम, उनके विभिन्न परिदृश्यों में उपयोग और स्वायत्त संचालन के लिए जरूरी एल्गोरिदम की जानकारी दी।

एफडीपी समन्वयक डॉ. कल्पना चौहान ने सत्रों का परिचय दिया। विभागाध्यक्ष प्रो. आकाश सक्सेना ने कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्य बताए। उन्होंने उभरती तकनीकों के मूलभूत निर्माण खंडों को समझने की आवश्यकता पर बल दिया।

एफडीपी के सलाहकार प्रो. अजय कुमार बंसल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। विभाग समन्वयक प्रो. राजेश कुमार दुबे, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. मुनिश मानस, डॉ. सुमित और डॉ. मुरलीधर नायक भुकिया ने आयोजन में योगदान दिया। समन्वयक सदस्यों में डॉ. रवीता, सुश्री पूनम शर्मा और श्री नितिन भी शामिल रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago