गोपालगंज(बिहार) जिले में बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने मुखिया को गोली मारकर मौत के घाट उतार डर है। घटना जिले के थावे थाना क्षेत्र के धतीवना गांव की है। मृतक नवनिर्वाचित मुखिया धतीवना पंचायत के 32 वर्षीय सुखल मुसहर हैं।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पंचायत के मुखिया सुखल मुशहर अपने घर के पास सुबह 6:30 बजे सैर पर थे, उसी समय लाल रंग की ग्लैमर बाइक पर दो की संख्या में अपराधी उनके दरवाजे पहुंचे और उनको गोली मार दी, फायरिंग की आवाज सुन गांव के लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक बाइक सवार अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गए, ग्रामीणों के द्वारा आननफानन में मुखिया को सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मुखिया को मृत घोषित कर दिया।
मृतक मुखिया सुखल मुसहर गांव के ही पूर्व मुखिया प्रकाश सिंह के यहां रहते थे।जो बिहार पंचायत चुनाव के दौरान सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने पर पहली बार पंचायत चुनाव में वह मुखिया बने थे। वहीं पूर्व मुखिया प्रकाश सिंह के मुताबिक बताया जा रहा है कि मृत मुखिया का किसी से कोई दुश्मनी नहीं था।पंचायत चुनाव मैदान में उतरने के कारण पूर्व से ही उन्हें धमकी दी जा रही थी।
जिसमें पंचायत के ही अजय सिंह और उनके गुर्गे उज्जवल सिंह, कामेश्वर सिंह और कामाख्या कुमार सिंह इनके पीछे लगे हुए थे।और मुझे पूरा भरोसा है कि इन्हीं लोगों ने घटना को अंजाम दिया है।
वही इस मामले में सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना की वजह चुनावी रंजिश बतायी जा रही है। थाना पुलिस के साथ अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment