मधेपुरा(बिहार)बेखौफ अपराधियों ने मधेपुरा सदर अनुमंडल के कुमारखंड थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित यूबीजीबी बैंक से दिनदहाड़े 9 लाख रुपये लूट लिए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि आज करीब 11 बज कर 40 मिनट पर अपाचे बाइक पर सवार 6 की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में घुसकर हथियार का भय दिखाते हुए 9लाख 25 हजार रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया ।
इस दौरान अपराधियों ने शाखा प्रबंधक का बैग और मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए। शाखा प्रबंधक चंदन ठाकुर ने बताया कि हथियारबंद अपराधियों ने लगातार गोली मार देने की धमकी दे रहे थे वह सभी लोग मफलर और मास्क से चेहरा को ढके हुए थे। ये अपराधी मात्र 5 मिनट में इस लूट की घटना को अंजाम दिए। ठंड के कारण बैंक में भीड़ भी कम थी ।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस के वरीय अधिकारी पहुंच कर बैंक में स्थिति का जायजा ले रहे है।इस संबंध में एसपी राजेश कुमार ने बताया कि घटना के सूचना के बाद एसडीपीओ अजय नारायण यादव और थानाध्यक्ष को घटनास्थल पर भेजा गया है।
पुलिस अपराधियों के पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।जल्द ही पुलिस सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले की खुलासा कर लेगी।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment