Home

राजधानी में बेख़ौफ़ अपराधियों ने ज्वेलर्स के दुकानदार को मारी गोली,गंभीर रूप से घायल

बिहार: राजधानी पटना में बुधवार को बेख़ौफ़ अपराधियों ने ज्वेलर्स के दुकानदार को गोली मार कर घायल कर दिए है।बेख़ौफ़ अपराधियों ने सुहागन ज्वेलर्स के मालिक राजेश कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया है।

पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हैं।घटना के संबंध में बताया जा रहा है की कुछ दिन पहले जेल में बंद एक अपराधी ने ज्वेलर्स से रंगदारी की मांग किया था। हालाँकि पुलिस ने रंगदारी की किसी घटना से इंकार कर रही हैं।

बता दे की राजीवनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 16 में सुहागन ज्वेलर्स है। दोपहर अपराधियों ने दुकान के मालिक राजेश कुमार को गोली मार दिया। जिससे दुकानदार घायल होकर जमीन पर गिर गये। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। आसपास के स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल दुकानदार राजेश कुमार को इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं। जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी हैं। अपराधियों के गिरफ्तारी को लेकर आसपास के थाना क्षेत्र को सील कर दिया गया हैं।

इधर पीडि़त दुकानदार के परिजन ने बताया की कुछ माह पहले जेल में बंद कुख्यात अपराधी ने रंगदारी की मांग किया था। कुछ वर्ष पहले दुकानदार पर हमला भी हुआ था। इसमें एक शिक्षक को गोली लग गयी थी। पुलिस ने बताया की पूर्व में रंगदारी की कोई शिकायत की सूचना नहीं है। ऐसी सूचना होती तो पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई जरूर करती। वहीं पुलिस का कहना है की घटना में जो भी अपराधी संलिप्त होंगे। वही घटना स्थल से पुलिस को एक कारतूस मिला है।उन्हें पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही हैं।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago