पटना(बिहार)सूबे के राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के बेना साह की बाग इलाके की बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के पड़ताल में जुट गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों के चीत्कार से गम में बदल गया।मृत महिला की पहचान मालसलामी थाना क्षेत्र के भैसानी टोला निवासी चिंता देवी के रूप में की गई है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि परिवार में चल रहे विवाद के कारण चिंता देवी फिलहाल अपनी बहन के घर रह रही थी। पुलिस ने भूमि विवाद में महिला की हत्या किए जाने की सम्भावना जताई है। डीएसपी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने घटना स्थल से गोली के चार खोखा बरामद किया है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया है और मामले के जांच में जुट गई है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment