बरेली(यूपी)देवर-भाभी के इश्क के किस्से अपने बहुत से सुने और देखे होंगे। लेकिन यूपी के बरेली जिले के नवाबगंज में जो मामला सामने आया है वह अब चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां की रहने वाली शादीशुदा महिला का अपने ही देवर को दिल दे बैठी। महिला के दो बच्चे भी हैं। देवर भी भाभी को चाहने लगा। इन दोनों पर चढ़ रहे देवर-भाभी के इश्क को घर वाले भांप नहीं पाए। दोनों का इश्क इस कदर बढ़ गया कि पति ने एक दिन दोनों को बिस्तर पर आपत्तिजनक हालत में देख लिया। पति ने इसका विरोध किया लेकिन महिला ने अपने देवर का पक्ष ले ली और उसी के साथ रहने की जिद करने लगी। इस पर पति ने पत्नी को अपनी जिंदगी से आजाद कर दिया और बोला, जा जी ले अपनी जिंदगी।मामला नवाबगंज क्षेत्र का है। पीलीभीत के एक गांव में रहने वाली एक युवती के पहले पति की मौत हो चुकी है, जिससे उसके दो बेटियां है। चार साल पूर्व उसके माता पिता ने गांव के एक युवक से उसका विवाह करा दिया था। वह अपनी बेटियों के साथ लेकर पति के घर रहने लगी। इसी बीच उसका अपने देवर से इश्क हो गया। दो दिन पूर्व पति ने उसके देवर के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। जिसे लेकर उन दोनों के बीच खूब विवाद हुआ। खबर उसके माता पिता को हुई तो उन्होंने उसकी ससुराल पहुंच कर उसे समझाया, लेकिन वह अपने देवर के साथ ही रहने की जिद पर अड़ गयी। उसकी जिद को देखते हुए उसके माता पिता वापस अपने घर चले गए। उसके पति ने भी देवर के साथ रहने की रजामंदी दे दी। रविवार को वह सामान लेकर देवर के साथ चली गई।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment