महिला कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल,अस्पताल में भर्ती
कटिहार(बिहार)झपटमार गिरोह का आतंक ट्रेनों में जारी है। गिरोह ने गुरुवार को एक महिला कॉन्स्टेबल को अपना निशाना बनाया है। पहले महिला सिपाही से मोबाइल छीनने की कोशिश की तब महिला कॉन्स्टेबल ने इसका विरोध किया तभी झपटमारों ने मोबाइल छीनने के बाद चलती ट्रेन से कांस्टेबल को फेंक दिया। जिससे वह बीच ट्रैक पर जा गिरी और गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। जिसके बाद सभी झपटमार फरार हो गये।
वही रेलवे ट्रैक पर जख्मी पड़ी रही और लोगों से मदद की गुहार लगाती रही। उसकी आवाज को सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे और उसे अस्पताल ले गये। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
महिला कांस्टेबल के पैर में चोट लगी है। मिली जानकारी के अनुसार महिला कांस्टेबल नवादा पुलिस बल में तैनात है छूट्टी लेकर वह अपने घर कटिहार जा रही थी तभी कटिहार रेलवे आउटर सिग्नल के पास यह हादसा हुआ।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment