बसंतपुर(सीवान)प्रखंड के क्षेत्र के किसानों को सही तरीके से उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन के सभागार में प्रमुख कन्हैया यादव के नेतृत्व में बुधवार को उर्वरक निगरानी समिति की बैठक की गई। बैठक में प्रखंड के सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सभी उर्वरक विक्रेता व प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित कई किसान उपस्थित थे।
बैठक में यूरिया खाद का मुद्दा छाया रहा। सभी दलों के नेताओं ने प्रखंड में हो रही कालाबाजारी के संबंध में शिकायत की। राजद जिला सचिव देवीलाल शर्मा व पैक्स अध्यक्ष बालेश्वर राय ने कहा कि प्रखंड के सभी उर्वरक दुकानदारों को खाद उपलब्ध करायी जाये, तब जाकर खाद की समस्या से निजात पायी जा सकती है। वहीं उर्वरक दुकानदारों ने मुद्दा उठाया कि प्रखंड में उचित दर पर उन लोगों को खाद नहीं मिलती है। ऐसे में निर्धारित रेट पर हम लोग किसानों को कैसे खाद उपलब्ध करायेंगे? वहीं प्रमुख ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी से कहा कि आप डीएओ से चार – पाॅच हजार बैग यूरिया खाद की मांग करें, तब जाकर सभी किसानों को खाद मिल पायेगी। इस मौके पर कृषि पदाधिकारी अजय कुमार अजेय, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता मौजूद थे सहित कई लोग उपस्थित थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment