Home

नवादा जिले में वार्ड सचिव को चयन को लेकर मारपीट

नवादा(बिहार)जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के सेखोदेवरा पंचायत के वार्ड संख्या एक में वार्ड सचिव के चयन के दौरान जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक लोग घायल हो गए। मारपीट के घायल हुए शिववालक प्रसाद की पत्नी रेणु देवी ने कौआकोल थाना में आवेदन देकर सुरक्षा का गुहार लगाया गया है। 

थाने में दिये गए आवेदन में बताया है कि वार्ड सचिव के चयन के दौरान विवाद उत्पन्न हो जाने के कारण चुनाव अस्थगित हो गई।इसके बाद गांव के ही नवनीत कुमार एवं अभय कुमार, दयानंद कुमार, दामोदर महतो, अंकित कुमार, वालचंद कुमार समेत अन्य पांच लोगों ने उसके पति की बेरहमी पूर्वक मारपीट कर घायल कर दिया। जिसके कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट के समय जब वह वहां अपने पति को बचाने वहां पहुंची तो इन लोगों द्वारा उनके साथ भी अभद्र व्यवहार करते हुए छेड़छाड़ करने का प्रयास करते हुए गले में पहने हुए सोने का चैन छीन लिया गया। 

इधर द्वितीय पक्ष के अभय कुमार ने आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि शिववालक प्रसाद को वार्ड सचिव के चुनाव में बहुमत नहीं मिलने से खफा होकर इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago