Home

फाइलेरिया मरीजों को मिली राहत, किट बांटी गई, ग्रेडिंग भी हुई

छपरा:रिविलगंज प्रखंड में फाइलेरिया से पीड़ित मरीजों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिताब दियरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 25 मरीजों के बीच एमएमडीपी किट का वितरण किया गया। किट में एंटीसेप्टिक क्रीम, साबुन, तौलिया, मग, गमला, चप्पल जैसी जरूरी सामग्री दी गई। मरीजों को सेल्फ केयर की जानकारी भी दी गई।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि फाइलेरिया ग्रसित अंगों की सफाई से संक्रमण का खतरा कम होता है। सूजन भी घटती है। मरीजों को दवा भी दी जा रही है। कार्यक्रम में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार जयसवाल, बीसीएम रितु कुमारी, वीबीडीएस घनश्याम यादव मौजूद रहे। इनकी ओर से जागरूकता वीडियो दिखाकर बीमारी से बचाव और प्रबंधन की जानकारी दी गई।

5 मरीजों का विकलांगता प्रमाण पत्र के लिए शारीरिक मूल्यांकन किया गया। इसका उद्देश्य है कि मरीजों को सरकारी योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल सके। इसके लिए प्रमाण पत्र जरूरी है।

रिविलगंज के 5 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर पेशेंट स्टेक होल्डर प्लेटफार्म का गठन किया गया। सीफार संस्था के प्रतिनिधि कृष्णा सिंह ने बताया कि यह मंच मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ता है। इससे इलाज, दवा, प्रमाण पत्र और पेंशन जैसी सुविधाएं मिलती हैं। कई मरीजों ने इस मंच की मदद से सामान्य जीवन की ओर वापसी की है।

डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि फाइलेरिया के लक्षण 5 से 15 वर्ष की उम्र में दिखते हैं। क्यूलेक्स मच्छर संक्रमित व्यक्ति को काटने के बाद स्वस्थ व्यक्ति को संक्रमित करता है। इससे हाथ-पैर या अंडकोष में सूजन हो सकती है। महिलाओं में स्तन के आकार में बदलाव आ सकता है।

कार्यक्रम में जीएनएम सुंदरम कुमारी, एएनएम इन्दू कुमारी, एएनएम निभा कुमारी, आंगनबाड़ी सेविकाएं, आशा कार्यकर्ता, आशा संगिनी, जीविका सीएम और अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago