सिवान:सदर प्रखंड के पचलखी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर फाइलेरिया से पीड़ित 14 मरीजों के बीच एमएमडीपी किट का वितरण किया गया। इस किट में एंटीसेप्टिक, सफाई के उपकरण, बैंडेज और पेन रिलीफ क्रीम शामिल हैं। इसका नियमित उपयोग सूजन, दर्द और संक्रमण को कम करता है। इससे मरीजों की दिनचर्या सामान्य बनी रहती है।
जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. ओम प्रकाश लाल ने बताया कि सीएचओ खुशी कुमारी, वीबीडीएस जावेद मियांदाद, पीरामल स्वास्थ्य की पूर्णिमा सिंह, आशा फैसिलिटेटर लाल मुनी चौधरी और अन्य आशा कार्यकर्ताओं ने मरीजों की पहचान से लेकर कार्यक्रम की सफलता तक अहम भूमिका निभाई। सभी लाभार्थियों ने माना कि ऐसी योजनाएं ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देती हैं।
सीएचओ खुशी कुमारी ने बताया कि एमओआईसी डॉ. मोहम्मद नेसार के मार्गदर्शन में फाइलेरिया मरीजों की देखभाल के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। एमएमडीपी किट से मरीजों को काफी लाभ मिल रहा है। यह किट रोग नियंत्रण में मददगार साबित हो रही है।
वीबीडीएस जावेद मियांदाद ने कहा कि फाइलेरिया लाइलाज नहीं, बल्कि प्रबंधनीय बीमारी है। मरीजों को नियमित सफाई और डॉक्टर की सलाह के अनुसार जीवनशैली अपनानी चाहिए। आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे मरीजों की निगरानी और फॉलोअप नियमित करें। उन्होंने बताया कि व्यायाम और सफाई से भी मरीजों को राहत मिलती है। एमएमडीपी किट से मरीज आत्मनिर्भर बनते हैं और अस्पताल पर निर्भरता घटती है।
पीरामल स्वास्थ्य की पूर्णिमा सिंह ने बताया कि किट में टब, मग, कीटाणुनाशक, तौलिया, साबुन, बकेट, डिटॉल जैसी सामग्री दी जाती है। यह सामग्री संक्रमण और सूजन से राहत देती है। फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में यह एक अहम कदम है। इससे मरीजों को राहत के साथ-साथ जनजागरूकता भी बढ़ेगी।
कार्यक्रम में बीईई शंभूनाथ, सिफार के डीपीसी धर्मेंद्र रस्तोगी, एएनएम सुमन कुमारी, आरती देवी, आशा कार्यकर्ता सूर्यावती देवी, सुनैना देवी, वसीमा खातून, पुनीता कुमारी सहित कई लोग मौजूद रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment