Categories: Home

संक्रमण को लेकर उपजी मानसिक तनाव का पायें समाधान

• निमहांस द्वारा जारी टॉल फ्री नंबर 080-46110007 पर करें कॉल

• नशीले पदार्थो से बनायें दूरी, रोजमर्रा के कामों में बढ़ायें व्यस्तता

• मानसिक तनाव से बचने के लिए 7 से 9 घंटे की नींद है जरूरी

पूर्णियाँ(बिहार)कोविड-19 संक्रमण से उपजे डर के कारण लोग मानसिक तनाव का भी सामना कर रहे हैं. विशेषकर उपचाराधीन लोगों में मानसिक तनाव का असर अधिक देखने को मिला है. मानसिक तनाव को दूर करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग जागरूकता अभियान चला रहा है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन के साथ कोरोना उपचाराधी लोगों में अवसाद व मानसिक तनाव को दूर करने के लिए काउं​सलिंग की सुविधा मुहैया कराया जा रहा है. इस दिशा में निमहांस की ओर से टॉल फ्री नंबर भी जारी किया गया है. इस टॉल फ्री नंबर 080-46110007 पर कॉल कर मानसिक तनाव के विषयों पर बातचीत कर लोग समाधान पा सकते हैं.

नशीले पदार्थो से बनायें दूरी: 

सिविल सर्जन डॉ उमेश शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के डर का असर लोगों पर पड़ा है. इस डर को दूर करने के लिए लोग मादक पदार्थों का सेवन भी करने लगे हैं. मादक पदार्थों के सेवन के व्‍यक्‍ति मादक पदार्थों के सेवन के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. तंबाकू, शराब व नशीले पदार्थों के सेवन करने से लोग मानसिक रूप से परेशान तो होते ही हैं साथ ही साथ व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में तनाव, प्रेम संबंध, दांपत्य जीवन व तलाक आदि इसके मुख्य कारण हैं इसीलिए जितना हो सके नशीले पदार्थों से दूर रहना चाहिए.

तनाव दूर करने के लिए व्यस्त रहें:

जिला कार्यक्रम प्रबंधक ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कोविड-19 के दौरान मानसिक तनाव दूर करने के लिए दैनिक कार्यों की रूटीन बना कर खुद को व्यस्त रखें. योग या मेडिटेशन को अपनायें और संक्रमण से जुड़ी नकारात्मक विचारों को दूर रखें. उन्होंने बताया मानसिक तनाव को दूर रखने के लिए पर्याप्त नींद भी जरूरी है. रोजाना कम से कम 7 से 9 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए. 

सोशल मीडिया से बनाये दूरी और रखें परिवार से नजदीकियां:

कोरोना से संबंधित दिखाए जाने वाले इन खबरों का भी असर मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ा है. खबरों की नकारात्मकता से बचने का प्रयास करें. सोशल मीडिया से संक्रमण को लेकर आप तक पहुंचने वाली सभी जानकारी सही नहीं होती. सूचनाओं के लिए विश्वसनीय स्रोतों का सहारा लें. परिवार के साथ अधिक से अधिक वक्त बितायें.

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago