मधेपुरा(बिहार)कोरोना टीकाकरण का 12 डोज लगाकर चर्चा में आने वाले बुजुर्ग ब्रह्मदेव मंडल के खिलाफ स्वास्थ विभाग ने प्राथमिक दर्ज करवाया है।
स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिकी में कहा है कि ब्रह्मदेव मंडल ने 13 फरवरी 2021 से 4 जनवरी 2022 के बीच अलग-अलग तिथि पर, अलग-अलग स्थानों पर अलग अलग पहचान पत्रों के आधार पर स्वास्थ्य कर्मियों को गुमराह करते हुए कोरोना टीकाकरण नियमों को तोड़कर 12 बार टीका लगवाए हैं।
जिसमे तत्कालीन पीएचसी प्रभारी के इन आरोपों पर पुरैनी थाना में आईपीसी की धारा 419/ 420 और 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वहीं प्रभारी सिविल सर्जन डॉ.अब्दुल सलाम ने बताया कि इस मामले में जिला स्तर से जांच कमिटी का गठन किया गया हैं। राज्य स्तर से भी मामले की निगरानी की जा रही है जांच रिपोर्ट आने पर मुख्यालय को अवगत करायी जाएगी। तत्काल ब्रह्मदेव मंडल आगे फिर वेक्सीन न ले इसके लिए थाने में आवेदन दिया गया है। वहीं आरोपी ब्रह्मदेव मंडल ने बताया कि टीका से उन्हें लाभ हुआ इसलिए वह बार-बार इसको लगवाए हैं इसमें स्वास्थ विभाग की लापरवाही हुई है जो बिना जांच के हमें 12 बार टीका दिया गया अपनी लापरवाही को छुपाने के लिए ही मेरे ऊपर प्राथमिकी कराया गया है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment